फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mukesh becomes president of Aurai Tehsil Bar, Om Prakash becomes general secretary

Bhadohi News: औराई तहसील बार के अध्यक्ष बने मुकेश, ओम प्रकाश महामंत्री

Sat, 28 Dec 2024 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Mukesh becomes president of Aurai Tehsil Bar, Om Prakash becomes general secretary
औराई। तहसील बार संघ का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया। मतदान और मतगणना को लेकर तहसील में गहमागहमी का माहौल रहा। 252 मतों में कुल 234 मत पड़े। मतगणना में अध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार दूबे, महामंत्री पर ओम प्रकाश भारती और कोषाध्यक्ष के लिए रत्नेश कुमार निर्वाचित हुए। शेष पदों पर पहले ही निर्विरोध हो चुका था। समर्थकों ने विजेताओं को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

औराई तहसील बार संघ के वार्षिक चुनाव को लेकर एक सप्ताह पूर्व ही नामांकन, नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण हो गई थी। अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष को छोड़कर अन्य पदों पर पहले ही प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके थे। मतदान को लेकर शुक्रवार को सुबह से ही अधिवक्ता तहसील परिसर में पहुंचने लगे।
विज्ञापन

सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक सभी ने मतदान किया। कुल 252 मतों में 234 मत पड़े। इसमें दो मत निरस्त हो गए। दोपहर चार बजे से शुरू मतगणना शाम छह बजे तक संपन्न हो गई। 10 राउंड की मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार दुबे को 126 और रमाकांत दुबे को 106 मत मिले। मुकेश कुमार ने रमाकांत को 20 मतों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री पद ओमप्रकाश भारती को 163 और अंजनी तिवारी को 68 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए रत्नेश तिवारी 128 और सत्येंद्र कुमार को 100 मत प्राप्त हुए। मतगणना में अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर रही जबकि महामंत्री और कोषाध्यक्ष एकतरफा मुकाबला रहा।
समर्थकों ने विजेताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। निर्वाचन अधिकारी राम यज्ञ पाल ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष ढंग से सकुशल संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed