{"_id":"6a6a512561901458c60f5af7","slug":"mp-writes-to-railway-minister-demanding-halts-for-9-trains-at-badshahpur-station-bhadohi-news-c-193-1-svns1023-160046-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बादशाहपुर स्टेशन पर 9 ट्रेनों के ठहराव की मांग, रेल मंत्री को सांसद ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बादशाहपुर स्टेशन पर 9 ट्रेनों के ठहराव की मांग, रेल मंत्री को सांसद ने लिखा पत्र
विज्ञापन
जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजकर बादशाहपुर स्टेशन पर नौ प्रमुख एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव के साथ ही दो ट्रेनों के संचालन में बदलाव की मांग की है।
सांसद का कहना है कि इससे मछलीशहर और सुजानगंज क्षेत्र की दस लाख आबादी के साथ सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
सांसद के पत्र के अनुसार मछलीशहर तहसील की आबादी वर्तमान समय में दस लाख से अधिक हो चुकी है। इसके बावजूद मछलीशहर और सुजानगंज क्षेत्र आज भी प्रत्यक्ष रेल सुविधाओं से पर्याप्त रूप से नहीं जुड़ सके हैं।
ऐसे में बादशाहपुर स्टेशन ही इस पूरे क्षेत्र के यात्रियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। स्टेशन के निकट स्थित सतहरिया में पेप्सिको, हॉकींस, अभिनव स्टील समेत कई बड़े और लघु उद्योग संचालित हैं।
विज्ञापन
पर्याप्त ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण यात्रियों और उद्योगों से जुड़े लोगों को जौनपुर, प्रयागराज अथवा वाराणसी जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है।
सांसद ने नीलांचल एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस, अर्चना सुपरफास्ट, मरुधर एक्सप्रेस, हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट तथा एकात्मता एक्सप्रेस सहित कुल नौ ट्रेनों का बादशाहपुर स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की है।
इसके अलावा छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस को वाराणसी के बजाय प्रतापगढ़-रायबरेली मार्ग से संचालित करने तथा सप्ताह में कम से कम एक दिन अन्य ट्रेनों को भी इसी मार्ग से चलाने का सुझाव दिया है। वहीं लखनऊ-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन लखनऊ से सायंकाल किए जाने की भी मांग रखी गई है।
उनका कहना है कि इन मांगों के पूरा होने से लाखों यात्रियों को सुविधा मिलेगी।