फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MP Virendra Singh replied to the allegations of Bahubali MLA Vijay Mishra

बाहुबली विधायक विजय मिश्र के आरोपों पर सांसद वीरेंद्र सिंह ने दिया जवाब, कहा-स्वाभिमान पर चोट आएगी तो खुद ठोक दूंगा

Mon, 07 Sep 2020 12:20 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 07 Sep 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
MP Virendra Singh replied to the allegations of Bahubali MLA Vijay Mishra
भाजपा सासंद वीरेंद्र सिंह मस्त - फोटो : अमर उजाला

भदोही के ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र द्वारा लगाए गए आरोपों का रविवार को बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने जवाब दिया। कहा कि माफियाओं से दूर रहता हूं। आतंक से जनमत पाना फिर आतंक करना अधिक दिन नहीं चलता। वह रविवार को भदोही के जमुनीपुर में स्वदेशी आश्रम में प्रेस वार्ता कर रहे थे। 

विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह ने ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के आरोप को खारिज किया। उन्होंने कहा कि वह न तो हत्या कराने वालों की तलाश करते हैं और न अपराधी की। स्वाभिमान पर आंच आएगी तो हत्या कराने के लिए किसी अपराधी को नहीं खोजेंगे, बल्कि वह ऐसे अपराधियों को खुद ठोक देंगे। सांसद मस्त रविवार को दोपहर इंदिरा मिल स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। वे कालीन नगरी में आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरूआत करने के लिये आए थे।
विज्ञापन


विधायक मिश्र ने मध्य प्रदेश के आगर मालवा में गिरफ्तारी के बाद जिन लोगों से खुद की जान को खतरा बताया था, उनमें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का भी नाम शामिल था। इस पर सांसद ने कहा कि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ऐसा क्यों कहते हैं, यह वही जानेें। उनके पास सर्वाधिकार सुरक्षित है। अपराधी कभी मेरे विषय नहीं रहे। मैं इनकी परवाह भी नहीं करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कृषि उद्योग को बेहतर बनाने में केंद्र सरकार प्रयासरत

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बलिया सांसद ने आगे कहा कि भारत की गिरती अर्थव्यवस्था को बनाने में किसान अहम योगदान कर सकते हैं। टेक्सटाइल और कृषि उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। इसे बेहतर बनाने में केंद्र सरकार प्रयासरत है लेकिन इसमें कृषकों की अहमद भूमिका होगी।

 

पशुपालन, वृक्षारोपण, जलसंरक्षण, गोबर गैस किसी राष्ट्र की समृद्धि की निशानी है। इस पर भारत सरकार बजट का बड़ा हिस्सा खर्च कर रही है। किसान आवश्यकता की वस्तुओं की पैदावार बढाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर किसानों में स्वदेशी भाव जागृत करने के लिए 2 अक्टूबर को नई दिल्ली से किसानों से वर्चुअल संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में केरल से कश्मीर तक सभी राज्यों के किसान शामिल होंगे। उन्हीं को जागरूक करने के लिए वे दौरा कर रहे हैं।  

भदोही के सांसद रह चुके सिंह ने कहा कि भारत की तरक्की के लिए स्वदेशी भाव जगाना आवश्यक है। इसलिए चीनी सामानों का बहिष्कार जरूरी हो गया है। इसका लाभ खेतों में तिलहन व दलहन की पैदावार बढ़ी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बिजली बिल व कान्वेंट स्कूलों की फीस में माफी के लिए संसद में बात रखने का भरोसा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed