{"_id":"6ad66bcfa424c56f8b069c5a","slug":"mp-inaugurated-interlocking-at-ramlila-site-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-150321-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: रामलीला स्थल पर सांसद ने इंटरलॉकिंग का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: रामलीला स्थल पर सांसद ने इंटरलॉकिंग का किया उद्घाटन
सुरियावां रामलीला स्थल पर उद्घाटन समारोह में बोलते सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद। स्रोत संगठन
Link Copied
सुरियावा। नगर के रामलीला मैदान पर इंटरलॉकिंग का सोमवार को भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद ने उद्घाटन किया। कहा डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों का पहिया तेजी से डोल रहा है। हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उद्घाटन के बाद विभिन्न मांगों को लेकर चार पत्रक सांसद को सौंपा गया। 4.82 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग बिछाई गई है। रामलीला समिति के अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, महामंत्री अवधेश कुमार उमर, लोकेश सेठ ने सांसद को पत्रक देकर रामलीला स्थल पर ओपन हॉल का निर्माण कराने की मांग की। भदोही तहसील उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेषधर गुप्ता ने पत्रक देकर वाराणसी से सुबह चलने वाली इंटरसिटी अप-डाउन के ठहराव सुरियावां स्टेशन पर कराने की मांग की। सभासद शिव प्रसाद उपाध्याय उर्फ बाबू ने पूरनपुर में अंडरपास बनवाने की मांग किया। इस मौके पर अध्यक्ष विनय चौरसिया, लक्ष्मीकांत जायसवाल, जटाशंकर मौर्य, मदन जायसवाल, कृष्णानंद जायसवाल, रमाकांत गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद उमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।