फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MP inaugurated interlocking at Ramlila site

Bhadohi News: रामलीला स्थल पर सांसद ने इंटरलॉकिंग का किया उद्घाटन

Tue, 20 Oct 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
MP inaugurated interlocking at Ramlila site
सुरियावां रामलीला स्थल पर उद्घाटन समारोह में बोलते सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद। स्रोत संगठन
सुरियावा। नगर के रामलीला मैदान पर इंटरलॉकिंग का सोमवार को भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद ने उद्घाटन किया। कहा डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों का पहिया तेजी से डोल रहा है। हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उद्घाटन के बाद विभिन्न मांगों को लेकर चार पत्रक सांसद को सौंपा गया। 4.82 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग बिछाई गई है। रामलीला समिति के अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, महामंत्री अवधेश कुमार उमर, लोकेश सेठ ने सांसद को पत्रक देकर रामलीला स्थल पर ओपन हॉल का निर्माण कराने की मांग की। भदोही तहसील उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेषधर गुप्ता ने पत्रक देकर वाराणसी से सुबह चलने वाली इंटरसिटी अप-डाउन के ठहराव सुरियावां स्टेशन पर कराने की मांग की। सभासद शिव प्रसाद उपाध्याय उर्फ बाबू ने पूरनपुर में अंडरपास बनवाने की मांग किया। इस मौके पर अध्यक्ष विनय चौरसिया, लक्ष्मीकांत जायसवाल, जटाशंकर मौर्य, मदन जायसवाल, कृष्णानंद जायसवाल, रमाकांत गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद उमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed