फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Movement on toll plaza ineffective, vehicles passed

टोल प्लाजा पर आंदोलन बेअसर, गुजरे वाहन

Sat, 12 Dec 2020 04:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Movement on toll plaza ineffective, vehicles passed
किसान आंदोलन के मद्देनजर लालानगर टोल प्लाजा पर तैनात पुलिस। - फोटो : BHADOHI
लालानगर। जिले के लालानगर टोल प्लाजा पर किसान आंदोलन का असर नहीं दिखा। पूर्व की तरह वाहनों का आवागमन शनिवार को भी होता रहा। किसानों के आह्वान के मद्देनजर सुबह से ही टोल प्लाजा पर दो थानों की पुलिस तैनात रही। दोपहर बाद किसान कानून के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे धरना देकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसान कानून के विरोध में दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों ने शनिवार को सभी टोल को फ्री कराने की घोषणा की थी। जिसके मद्देनजर शनिवार की सुबह सीओ ज्ञानपुर भूषण वर्मा, औराई और गोपीगंज कोतवाली पुलिस मयफोर्स टोल प्लाजा पहुंच गई। दोपहर करीब दो बजे तक कोई भी आंदोलनकारी वहां नहीं दिखा। प्रतिदिन की तरह वाहनों का आवागमन होता रहा। टोल प्लाजा के प्रबंधक शिवश्याम यादव ने कहा कि आंदोलन का कोई असर नहीं हुआ। हर रोज की तरह वाहनों से वसूली की गई। सीओ भूषण वर्मा ने कहा कि टोल प्लाजा पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। कोई भी आंदोलनकारी नहीं आया। वहीं दूसरी ओर दोपहर दो बजे के बाद सपा पदाधिकारी ने किसान कानून के विरोध में बैठे टोल प्लाजा से कुछ दूर धरना देकर विरोध जताया। किसान विरोधी बिल को वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार किसान कानून वापस नहीं लेगी सपा चुप नहीं बैठेगी। इस मौके पर औराई ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव, राजेश सोनकर, इजहार अंसारी, केश नारायण यादव, शिवमंगल बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed