फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Movement at Jantar Mantar for one thousand days regarding the problems of the district

Bhadohi News: जिले की समस्याओं को लेकर एक हजार दिन से जंतर-मंतर पर आंदोलन

Thu, 14 Sep 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Movement at Jantar Mantar for one thousand days regarding the problems of the district
जिले की समस्याओं को लेकर दिल्ली में आंदोलन कर रहे सशक्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने बृहस्पवितार को आंदोलन के एक हजार दिन पूरे कर लिए। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांगपत्र भी संसद प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें गरीबों, मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों को छलने का कार्य कर रही हैं। नौ वर्ष में एक भी वादे पूरे नहीं हो सके और नोटबंदी, वैश्विक महामारी ने हर वर्ग को उजाड़ कर रख दिया। उन्होंने 20 दिसंबर 2020 को संकल्प लेकर मिशन क्रांति-2024 को पूरा करने के लिए केंद्रीय कार्यालय नागमलपुर, मुख्यालय और अब जंतर-मंतर पर डेरा डाल चुके हैं। उनकी मांगों में प्रमुख रूप से भदोही जिले के उगापुर हवाई पटटी से हवाई सेवाएं बहाल करने, रामपुर व सीतामढ़ी गंगा घाट पर पक्का पुल बनाए जाने, चीनी मिल औराई को चालू कराकर रोजगार को बढ़ावा देने, सड़कों की बदहाली दूर करने और केएनपीजी को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने जैसी मांगे शामिल हैं। उन्होंने पिछड़ा वर्ग को 60 फीसद आरक्षण, सामंतवादी नीति अपनाने वालों से मुक्ति, ईवीएम से मतदान न कराने जैसी मांगों को लेकर पत्रक सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed