फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Motorcyclist killed in collision with tractor-trolley

Bhadohi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 01 Jul 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with tractor-trolley
भीमपुरा। किडिहरापुर–फतेहपुर मार्ग स्थित इब्राहिमपट्टी बाजार में मंगलवार की देर शाम बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया लेकिन सफल न होने पर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक लेकर फरार होने लगा, लेकिन बाजार के दुकानदारों ने उसका पीछा कर करीब तीन किलोमीटर दूर फतेहपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की जेब से मिले पर्स और मोबाइल के आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान होने तक शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed