फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   mother returning after getting medicine for daughter crushed by truck in bhadohi child narrowly escaped

Bhadohi News: बेटी को दवा दिलाकर लौट रही मां को हाइवा ने रौंदा, बाल-बाल बची मासूम; चालक को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 16 Oct 2024 08:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 16 Oct 2024 08:06 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही में हादसे की सूचना पाकर मौके पर औराई कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के पहले महिला से उसकी जेठानी ने बच्चे को अपनी गोद में ले लिया था, जिससे वह दोनों बच गए।

विज्ञापन
mother returning after getting medicine for daughter crushed by truck in bhadohi child narrowly escaped
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के औराई कोतवाली के उपरौठ गांव में मिर्जापुर रोड के पास सड़क पार कर रही एक महिला की हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला एक साल की बेटी को जेठानी के साथ दवा दिलाकर लौट रही थी। हादसे के समय बेटी उनकी जेठानी के साथ थी। जिसमें दोनों बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के उपरौठ निवासी विजय कुमार सरोज की पत्नी आंचल सरोज (35) अपनी एक वर्ष की बेटी चाहत को लेकर अपनी जेठानी सुधा देवी के साथ औराई चौराहे से कुछ दूर मिर्जापुर रोड पर स्थित एक निजी चिकित्सालय दवा लेने गई थी। बुधवार की दोपहर दवा लेकर लौट रही थी।
विज्ञापन


इस बीच, औराई चौराहा पार करने करने के दौरान वह एक हाइवा ट्रक की चपेट में आ गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस की मदद से उसे तत्काल औराई सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि मृतक आंचल सरोज का पति विजय कुमार मुंबई में काम करता है। उसके पास एक लड़की और दो लड़के हैं। दुर्घटना में जेठानी सुधा देवी देवी ने एक वर्ष की बेटी चाहत को अपने पास ली थी, नहीं तो मां के साथ बेटी भी हादसे का शिकार हो सकती थी। औराई पुलिस ने हाईवा ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed