{"_id":"61f562f9ba13744ebb6cf30e","slug":"mother-of-two-child-who-run-away-with-lover-for-fifth-time-was-found-in-pratapgarh-while-husband-accused-for-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पांचवीं बार प्रेमी के साथ फरार दो बच्चों की मां प्रतापगढ़ में मिली, पति पर था हत्या कर शव गायब करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पांचवीं बार प्रेमी के साथ फरार दो बच्चों की मां प्रतापगढ़ में मिली, पति पर था हत्या कर शव गायब करने का आरोप
Sat, 29 Jan 2022 09:23 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 29 Jan 2022 09:23 PM IST
सार
महिला 19 जनवरी को अपने छोटे बेटे के साथ शौच के लिए निकली थी उसके बाद उसका पता नहीं चला। उसकी हत्या का आरोप पति सहित ससुराल वालों पर था। पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो महिला प्रतापगढ़ में मिली। प्रेमी ने महिला को थाने पहुंचाया और फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रेमी के साथ भागी दो बच्चों की मां प्रतापगढ़ में मिली
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांचवीं बार प्रेमी के साथ भागी दो बच्चों की मां प्रतापगढ़ में मिली। प्रेमी ने महिला को थाने पर लाकर कहीं फरार हो गया। महिला भदोही जिले के गोपीगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की है। जबकि पिता ने उसकी हत्या कर शव गायब करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया था। उसके मिलने से ससुराल वालों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
महिला 19 जनवरी को अपने छोटे बेटे के साथ शौच के लिए निकली थी उसके बाद उसका पता नहीं चला। पत्नी के लापता होने से परेशान पति उसकी खोजबीन में लगा था। इस बीच मायके वालों ने उसकी हत्या कर शव गायब करने का आरोप पति सहित ससुराल वालों पर लगाते हुए गोपीगंज थाने में तहरीर दे दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो प्रेमी विवाहिता को लेकर प्रतापगढ़ पहुंच गया। जहां थाने में उसे छोड़ कर भाग निकला। प्रतापगढ़ पुलिस की सूचना पर पहुंची गोपीगंज पुलिस उसे थाने ले आई है।
विज्ञापन
पढ़ेंः टीकाकरण का सत्यापन कर रहे शिक्षक को युवकों ने पीटा, किसी तरह से भागकर बचाई जान, तीन पर केस दर्ज
पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पांचवीं बार घर से भागी थी। इस बार उसके मामा ने हत्या का आरोप तक लगा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।