फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   corona vaccination in jaunpur youths attack on teacher who went verifying vaccine case filed against three people

वीडियो वायरल: टीकाकरण का सत्यापन कर रहे शिक्षक को युवकों ने पीटा, किसी तरह से भागकर बचाई जान, तीन पर केस दर्ज

Sat, 29 Jan 2022 08:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 Jan 2022 08:58 PM IST
सार

जौनपुर के नरेंद्रपुर गांव में शिक्षक राजबहादुर यादव कोविड टीकाकरण के लाभार्थियों का सत्यापन करने पहुंचे थे। इसी गांव के युवकों ने घर पर चलकर सत्यापन करने की बात कही। शिक्षक ने इनकार किया तो युवकों ने हमला बोल दिया।

विज्ञापन
corona vaccination in jaunpur youths attack on teacher who went verifying vaccine case filed against three people
टीकाकरण का सत्यापन कर रहे शिक्षक को युवकों ने पीटा - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

जौनपुर के नरेंद्रपुर गांव में शनिवार को कोविड टीकाकरण में लाभार्थियों का सत्यापन कर रहे एक शिक्षक की गांव के युवकों ने पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पीड़ित शिक्षक राजबहादुर यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी संजय तिवारी, आयुष तिवारी तथा पवन तिवारी पर मारपीट करने सहित गाली गलौज देने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


कोतवाली  क्षेत्र के देवरिया निवासी एवं प्राथमिक विद्यालय रारीकला के सहायक अध्यापक राजबहादुर यादव की ड्यूटी नरेंद्रपुर गांव में वैक्सीनेशन में लगाई गई थी। जहां निर्धारित समय पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाने वालों का सत्यापन शिक्षक द्वारा किया जा रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच गांव के कुछ मनबढ़ ने पहुंचकर शिक्षक से घर पर चलकर सत्यापन करने की बात कहने लगे। जब शिक्षक द्वारा यह कहा गया कि हमारी ड्यूटी जहां लगी है वहीं सत्यापन करेंगे। इसी बात को लेकर मनबढ़ों ने शिक्षक की पिटाई शुरू कर दी। शिक्षक ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने प्रशासन को दी चेतावनी

थोड़ी देर में सीएचसी के अधीक्षक डा. संजय दुबे भी मौके पर पहुंच गए। घटना की खबर लगते ही खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्रदेव मिश्र सहित शिक्षकों का जमावड़ा थाने पर हो गया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने प्रशासन को चेताया है कि शिक्षक की पिटाई करने वाले अवांछनीय तत्वों की जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, शिक्षक ड्यूटी नहीं करेंगे।

इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह शुड्डू, शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह, अनिल पांडेय, चंद्र प्रकाश यादव, राधेश्याम चौरसिया, देवेंद्र यादव, शरद यादव, डा. ओमप्रकाश गुप्ता, कमलेश सिंह, विपुल पाल, सुनील चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
पढ़ेंः फूलपुर से रमाकांत यादव को टिकट देने पर सपा कार्यकर्ताओं में रोष, कई पदाधिकारियों का इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed