फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mother jumped into the pond to save her son, both died

बेटे को बचाने के लिए तालाब में कूदी मां, दोनों की मौत

Sat, 29 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mother jumped into the pond to save her son, both died
चौरी के अर्जुनपुर में मां-पुत्र की मौत के बाद जुटे लोग। - फोटो : BHADOHI
चौरी। गोटइयां गांव में तालाब में डूब रहे 10 साल के बेटे को बचाने के लिए मां भी कूद गई और दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ दो मौतों के चलते परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

चौरी क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी नसीम अहमद कालीन बुनाई का काम करते हैं। उनकी पत्नी नासरीन (34) शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने दो बच्चों को लेकर पड़ोसी गांव गोटइयां के तालाब पर कपड़ा धोने गई थी। इस दौरान उसका 10 वर्षीय बेटा शुकनू तालाब में नहाने लगा, जबकि तीन साल की बेटी गुड़िया मां के पास ही बैठी थी। नहाते समय शुकनू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख मां नासरीन का कलेजा कांप उठा और बेटे को बचाने के लिए वह तालाब में कूद पड़ी। बेटे को बचाने में मां भी गहरे पानी में डूब गई। इसी बीच तालाब के पास टहल रहे ग्रामीणों ने जब गुड़िया से उसकी मां के बारे में पूछा तो वह पानी की तरफ इशारा करने लगी। महिला को डूबते देख कई युवक तालाब में कूद गए और किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया। सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मां-बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। मृतक शुकनू तीन भाई और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। चौरी थानाध्यक्ष सूर्यभान ने बताया कि महिला कपड़ा धो रही थी इसी बीच उसका बेटा नहाते समय डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए मां भी तालाब में कूद गई। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed