फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mother Durga's emotional farewell

मां दुर्गा को भक्तों की भावपूर्ण विदाई

Mon, 02 Oct 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही Updated Mon, 02 Oct 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mother Durga's emotional farewell
मूर्ति विसर्जन करते भक्तजन
अमर उजाला ब्यूरो  नौ दिनों तक देवी आराधना के बाद शनिवार से प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। पूजा समितियों के लोग नाचते गाते और जयकारे लगाते हुए विसर्जन स्थलों पर पहुंचे। वहां मां को विदाई देते समय लोग भावुक नजर आए। देवी के जयकारे के बीच प्रतिमाओं को विसर्जित कर दिया गया।  जिले में छोटे-बड़े पंडालों में तकरीबन 1200 मूर्तियां स्थापित की गईं थीं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर क्षेत्र में स्थित इब्राहिमपुर स्थित ज्ञानपुर मुख्य नहर में सैकड़ों प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। ट्रैक्टर और अन्य वाहनों पर प्रतिमाएं लादकर श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंचे। वहां पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूजा समिति के लोग और भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे। यहां नगर के अलावा आसपास के गांवों और गोपीगंज नगर की पांच मूर्तियों को विसर्जित किया गया। रविवार को भी कई प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।  
विज्ञापन

जंगीगंज संवाददाता के अनुसार रुद्र तालाब पर नव दुर्गा शृंगार समिति के तत्वावधान में स्थापित मां जगदंबा की प्रतिमा का सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ नवधन स्थित नहर पर विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा रुद्र तालाब से  बड़ागांव मोड़ होकर धनतुलसी मोड़ पहुंची कि सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 साथ में चल रहे चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने तत्काल स्थिति को सामान्य किया। इस मौके पर अनुज गुप्ता, सोहनलाल अग्रहरि, रजनीश जायसवाल, किरण मोदनवाल, जयदयाल मोदनवाल, जगत, डॉ आशुतोष मिश्रा, पवन मोदनवाल, सौरभ अग्रहरि, बिकानू अली, अभय अग्रहरि, पिंटू प्रधान, अजय नेता, अरविंद अग्रहरि समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
औराई संवाददाता के अनुसार मां दुर्गा बाल समिति की ओर से उगापुर हवाई पट्टी पर स्थापित मां दुर्गा के पंडाल में नवमी के दिन अर्जुनपट्टी आश्रम के महराज लक्ष्मण दास के पहुंचते ही पूरा पंडाल मां के जयकारे से गूंज उठा।
महराज ने भक्तों को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। मौके पर अनिल जख्मी, उमाशंकर बिंद, कुशल कुमार दूबे, दारा शंकर बिंद, राजा शर्मा, गया प्रसाद बिंद, भगवानदास संजय सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।  
ऊंज संवाददाता के अनुसार दुर्गा पूजा का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। जहां दुर्गा जी की प्रतिमाएं प्रशासन द्वारा निर्धारित नहरों में विसर्जित की गईं। नएपुरवा नहर पुलिया पर विसर्जन के लिए साफ-सफाई एवं सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए थे। इसी प्रकार जीटी रोड नहर पुलिया पर कुछ प्रतिमाएं विसर्जित की गईं।
मोढ़ संवाददाता के मुुताबिक मुख्य बाजार की आधा दर्जन मूर्तियों के अलावा डुड़वा बाजार और लछवापुर, पुरानी बाजार आदि इलाकों की मूर्तियों का विसर्जन इब्राहिमपुर नहर पुलिया पर किया गया।

विसर्जन जुलूस को लेकर कस्तूरीपुर चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। विजर्सन करते समय आधा दर्जन युवकों को हल्की चोटें भी आईं। इसी तरह जिले के अन्य स्थानों पर भी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।  
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed