फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mother Chandraghanta was adorned, and rice pudding was offered as bhog.

Bhadohi News: मां चंद्रघंटा का हुआ शृंगार खीर का लगाया गया भोग

Sun, 22 Mar 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Mother Chandraghanta was adorned, and rice pudding was offered as bhog.
गोपीगंज दुर्गा मंदिर पर मां का आराधना करती श्रद्धालु। संवाद
ज्ञानपुर। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा देवी का पूजन विधि विधान किया गया। घरों से मंदिरों मां का शृंगार किया गया। देवी मां को खीर का भोग लगाया गया। भोर से रात तक देवी के दर्शन के लिए भक्त आते रहे।
विज्ञापन

दर्शन पूजन करके लोगों ने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने घरों में मां का पचरा गाया। ज्ञानपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विराजमान मां काली, मां संतोषी देवी, ज्ञानपुर के पुरानी बाजार भुडुकी स्थित माता घोपईला मंदिर, गोपीगंज के प्राचीन दुर्गा मंदिर, औराई में मां शारदा मंदिर, सीतामढ़ी, जंगीगंज, दुर्गाागंज, वहिदानगर, ऊंज, सुरियावां, भदोही, चौरी, नई बाजार स्थित शीतला माता मंदिर में देर रात तक भक्त दर्शन के लिए आते रहे।
विज्ञापन

हरिहरनाथ मंदिर के पुजारी पं. आशीष मिश्रा ने बताया कि लगभग 20 हजार भक्तों ने माता का दर्शन-पूजन किया। भिदिऊरा के आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि मां के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा के पूजन से शांति, साहस और कल्याण की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed