फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mother Brahmacharini was adorned with five types of flowers including hibiscus.

Bhadohi News: गुड़हल सहित पांच तरह के फूलों से मां ब्रह्मचारिणी का हुआ शृंगार

Sat, 21 Mar 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Mother Brahmacharini was adorned with five types of flowers including hibiscus.
माता ​शीतला देवी का पूजन अर्चन करती महिलाएं। संवाद
ज्ञानपुर। अढ़ऊल के फूलवा में कवन गुण हो माई गईली लुभाई... नीमियां के डेरिया नावे ली झूलवा, मोरे घरे आव हो मईया जैसे विभिन्न देवी गीत नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह से ही देवी मंदिरों में गुजने लगे।
विज्ञापन

नवरात्र के दूसरे दिन भोर से रात तक मंदिरों में दर्शन-पूजन करने वालों का भीड़ लगी रही। गुड़हल, गुलाब, बेला, रजनीगंधा, गेंदा सहित विभिन्न तरह के फूलों पत्तियों से मां का शृंगार किया गया। भक्तों ने विधि-विधान से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन करके मां को नारियल चुनरी चढ़ाया। परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। शहर से लेकर गांव तक हर देवी मंदिरों के बाहर मेले जैसा नजारा दिखा। फूल माला व पूजन सामग्री की दुकानें सजी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्रि के दूसरे दिन माता का शृंगार अढ़ऊल के फूलो से किया। नई बाजार का शीतला माता मंदिर, गोपीगंज के दुर्गा मंदिर, सीतामढ़ी, ज्ञानपुर के घोपईला माता, काली देवी, भवानीपुर के शीतला धाम, डेरवा देवी मंदिर, मतेथू के दुर्गा मंदिर, मोढ़ के चौरा माता सिंह विभिन्न मंदिरों पर सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए लोग पहुचंने लगे। सीतमाढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।

महिला, पुरुष पुलिसककर्मी तैनात रहे। नौ दिन की व्रती महिलाएं राधा, सुषमा, सरिता, अनिता ने बताया कि सुबह स्नान ध्यान करके पूजा किया गया। दो प्रहर मां की आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed