फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mother and son going to visit Vindhyachal died in a road accident, two injured

विंध्याचल दर्शन करने जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, दो घायल : प्रयागराज के ध्यानार्थ संशोधित

Thu, 13 Mar 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mother and son going to visit Vindhyachal died in a road accident, two injured
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गिराई के पास वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार की सुबह एक कार ने बाइक और साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार डेढ़ साल के बालक और उसकी मां की मौत हो गई। वहीं उसके पिता और साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के लोकमनपुर निवासी महेश (27) अपनी पत्नी आंचल (25) और डेढ़ साल के बेटे शिवाय के साथ बुधवार की सुबह बाइक से मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए मिर्जापुर जा रहे थे। रास्ते में गिराई राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार किशुनदेवपुर निवासी प्रदीप मौर्या (26), बाइक सवार महेश, आंचल और शिवाय घायल हो गए। बाइक सवार तीनों लोग नाले में गिर गए थे। कुछ देर बाद बाद डेढ़ वर्षीय शिवाय की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को वाराणसी ट्राॅमा सेंटर और साइकिल सवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच ट्राॅमा सेंटर में उपचार के दौरान आंचल की भी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक मनीष कुमार यादव निवासी नवाबगंज, प्रयागराज को अमवा के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, शिवाय अपने पति-पत्नी का इकलौता बेटा था। तीन दिन पूर्व ही मां विंध्यवासिनी मंदिर में उसका मुंडन हुआ था। बुधवार को पति-पत्नी बेटे के साथ दोबारा मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed