फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Most ATMs not open the shutter

ज्यादातर एटीएम के नहीं खुले शटर, लोग मायूस

Sat, 12 Nov 2016 01:22 AM IST
bhadohi
bhadohi Updated Sat, 12 Nov 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Most ATMs not open the shutter
ज्यादातर एटीएम के नहीं खुले शटर, लोग मायूस
पुरानी नोट जमा करने और नकदी लेने को लेकर लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी बैंकों पर अफरातफरी का माहौल रहा। सुबह से ही बैंकों पर पहुंचे लोगों को लंबी लाइन लगाकर काम करना पड़ा। एटीएम से पैसे निकालने का इंतजार कर रहे लोगों को मायूसी हाथ लगी। ज्ञानपुर में एकमात्र एसबीआई का एटीएम चला, जबकि अन्य के शटर ही नहीं उठ सके। इसको लेकर लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।       
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से पांच सौ और एक हजार के नोट बंद करने की घोषणा होने के बाद लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को भी बैंकों पर लंबी लाइन लगाकर लोग पुराने नोट जमा करने के साथ ही नई नोट निकालने में लगे रहे। भारतीय स्टेट बैंक ज्ञानपुर, सेंट्रल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक पर सुबह आठ बजे ही काफी संख्या में लोग जुट गए। बैंक खुलते ही दूर-दूर से आए चलोगों ने जरूरी फार्म भरकर कतार में खड़े हो गए।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों के होने से लोग शांतिपूर्वक लाइन लगाकर पुरानी नोट को बदला। सुबह नौ बजे से शाम करीब छह बजे तक बैंको में लोग पुरानी नोट बदलते नजर आए। ज्ञानपुर ही नहीं महराजगंज, औराई, जंगीगंज, ऊंज, गोपीगंज, मोढ़, सुरियावां, दुर्गागंज, चौरी समेत अन्य बाजारों में भी बैंको पर लोगों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ी। दूसरे दिन एटीएम से पैसे निकालने के लिए आए लोगों को बैंक की ओर ही रूख करना पड़ा। ज्ञानपुर में एसबीआई, भदोही में एकाध बैंक को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर बैंको के एटीम के शटर ही नहीं उठे।       
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed