फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Morning wrapped in fog

कोहरे की चादर में लिपटी सुबह, सिहरे लोग

Thu, 10 Dec 2020 06:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Morning wrapped in fog
ज्ञानपुर नगर में कोहरे के कारण दिन में लाइट जलाकर चलते वाहन। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। मौसम के तेवर बृहस्पतिवार की सुबह बेहद तल्ख रहा। आंख खुली तो जिला घने कोहरे की आगोश में रहा। सुबह 10 बजे तक कोहरा छाए रहने से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ी। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर निकलना पड़ा। सर्द हवा से सिहरन बढ़ गई। सीजन में पहली बार लोग ठंड से राहत पाने को अलाव के इर्द-गिर्द सिमटे नजर आए। दिन चढ़ने पर सूर्यदेव ने दर्शन दिए तो ठंड से कुछ राहत मिली। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। शाम ढलते ही कोहरा और गलन बढ़ने से बाजारों में जहां सन्नाटा पसर गया वहीं लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

सर्द पछुआं हवाएं चलने से नवंबर के दूसरे पखवारे से ही गलन बढ़ गई है लेकिन दिसंबर के पहले सप्ताह में हल्का कोहरा पड़ने लगा, लेकिन सुबह सात से आठ बजे तक आसमान साफ हो जाता था। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों की आंख खुली तो घने कोहरे ने स्वागत किया। दृश्यता कम होने से 10 से 15 मीटर दूर की वस्तु नहीं दिखाई पड़ रही थी। कोहरे से आसपास की चीजों को भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। हेडलाइट जलाने के बावजूद सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे। ठिठुरन से बेहाल हर कोई अलाव के आसपास सिमटा दिखा। सुबह 10 बजे कोहरा छंटने पर सूर्यदेव ने दर्शन दिए। धूप खिलने के बाद लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली,लेकिन दिन में तीन किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली सर्द हवा से सिहरन बनी रही। जिससे लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में कोहरा और अधिक पड़ेगा। आसमान में बादल छाए रहने से गलन में इजाफा होगा।
विज्ञापन

मवेशियों को ताजा पानी ही पिलाएं
ज्ञानपुर। ठंड तेवर दिखाने लगी है। इसलिए खुद के साथ अपने मवेशियों का ख्याल भी रखें। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेडी सिंह ने कहा कि जिस जगह वह रहते हैं, वहां नीचे का स्थान सूखा रखना चाहिए। गीला होने पर पुआल डालकर उसे ढक दें। ठंडी हवा को रोकने के उपाय करें। ताजा पानी ही पिलाएं। देर का रखा ठंडा पानी जानवरों की सेहत खराब कर सकता है। धूप निकलने पर उन्हें धूप में जरूर ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed