फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   More than two lakh beneficiaries waiting for Ayushman card

Bhadohi News: दो लाख से अधिक लाभार्थियों आयुष्मान कार्ड का इंतजार

Mon, 19 Feb 2024 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
More than two lakh beneficiaries waiting for Ayushman card
ज्ञानपुर। जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने की गति धीमी है। छह लाख 62 हजार 260 के सापेक्ष चार लाख 23 हजार 559 लाभार्थियों का ही आयुष्मान कार्ड ही बन पाया है। अभी तक दो लाख 38 हजार 701 लाभार्थी कार्ड से वंचित है। कार्ड पर पांच लाख रुपये तक लाभार्थी का नि:शुल्क उपचार किया जाता है। सरकार भले ही लोगों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है,लेकिन स्वास्थ्य महकमा उदासीन बना बैठा है। कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्यकर्मी दिलचस्पी ही नहीं ले रहे हैं। इसका परिणाम है कि आयुष्मान योजना कच्छप गति से चल रही है। अभी तक जिले में 6 लाख 62 हजार 260 के सापेक्ष में 4 लाख 23 हजार 559 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सका है जो संभवत: 32 फीसदी कम है। जिसको लेकर प्रतिदिन सीएमओ कार्यालय से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीण कार्ड बनवाने के लिए पहुंचते हैं। गांव से लेकर नगरों तक कैंप लगाकर कार्ड बनाये की योजना है, जहां स्वास्थ्यकर्मी कैंप ही नहीं लगा रहे है। यदि कही कैंप लग गया तो सिर्फ फोटो सेसन तक सीमित है। ज्ञानपुर, भदोही, घोसिया, खमरियां, सुरियावां और गोपीगंज निकाय क्षेत्र में आयुष्कार्ड बनाने के लिए नियमित कैंप नहीं लग रहा है। यदि राशन कार्ड छह यूनिट तक है, तो ऐसे व्यक्तियों का पहले आयुष्मान कार्ड बनने का प्रावधान है। सूची में नाम होने के बाद कार्ड बनने में लेटलतीफ नहीं किया जाता है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी नियमित रुप से आयुष्मान कार्ड बनाते हैं, यदि कही पर लापरवाही बरती जा रही है, तो जांच कराकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed