फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   More than three lakh devotees reached the pandals

Bhadohi News: पंडालों में पहुंचे तीन लाख से अधिक भक्त

Sat, 12 Oct 2024 05:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
More than three lakh devotees reached the pandals
पीडीडीयू नगर। दुर्गा पूजा के तीसरे दिन शुक्रवार को पूजा पंडालों में तीन लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन पूजन किए। दर्शन पूजन के बाद लोगों ने मेले का आनंद उठाया। शाम होते ही पंडालों में भीड़ बढ़ने लगी और रात आठ से 12 बजे तक भीड़ को संभालने में पुलिस प्रशासन और पूजा कमेटी के सदस्यों को पसीने बहाने पड़े।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर पंडालों के आस पास सड़क पर तिल रखने की जगह भी नहीं बची। वहीं घरों में भी महानवमी को कन्या भोज कराया गया और हवन पूजन कर माता को विदाई दी गई। इसके पूर्व माता सिद्धिदात्रि की पूजा अर्चना कर भक्तों ने अभीष्ट की कामना की।
विज्ञापन

इस वर्ष नवमी तिथि की हानि होने के कारण अष्टमी को ही महानवमी की पूजा की गई। वहीं दुर्गा पूजा पंडालों में मेला के अंतिम दिन भीड़ उमड़ी। नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी सहित गुरुद्वारे के समीप लगे पंडालों के आसपास मेले का आयोजन किया गया था जहां बच्चों सहित बड़ों ने झूले, ड्रैगन ट्रेन वअन्य झूलों का आनंद लिया। वहीं मानसनगर, आरपीएफ कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, बिछुआ मंदिर, डीजल कॉलोनी, सिकटिया, परशुरामपुर, लोको कॉलोनी, अमोघपुर, अफीम कोठी रोड गुरुद्वारा के समीप, रविनगर, पटेलनगर, परमार कटरा, नई सट्टी, लाट नंबर एक व दो, जायसवाल भवन, गल्ला मंडी, राम मंदिर, चंदासी, पड़ाव सहित अन्य पूजा पंडालों में भक्तों ने जयकारे के बीच दर्शन पूजन किए। पड़ाव संवाददाता के अनुसार पूज्य मां श्री सर्वेश्वरी सेवा संघ, जलीलपुर, गंगातट पर नवमी पर कन्या पूजन किया गया। गुरुदेव बाबा अनिल राम के सानिध्य व देख-रेख में कन्या पूजन हुआ और इसके बाद प्रसाद ग्रहण कराया। इस अवसर पर डाॅ. हर्षवर्धन सिंह, डाॅ. पीके सिंह, शिव प्रताप सिंह, अनिल सिंह, सुनीता चौहान, आशा दुबे, प्रशांत तिवारी आदि उपस्थित रहे। इसी तरह जलीलपुर गांव निवासी शंकर लाल मौर्य के आवास पर हवन पूजन के बाद कन्याओं का पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
डीएम और एसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
पीडीडीयू नगर / दुलहीपुर। दुर्गा पूजा मेले में सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए बृहस्पतिवार की देर रात डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसपी आदित्य लांग्हे दल बल के साथ दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे। अधिकारियों ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर यहां की सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति देखी।
अधिकारियों ने चंदासी कोल मंडी में स्थापित दोनों पूजा पंडालों में पहुंच कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूजा समिति के लोगों को पंडाल प्रबंधन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी पंडालों में सीसी कैमरे लगाने, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास की व्यवस्था के साथ-साथ पूजा पंडालों के सेफ्टी मेजर के संबंध में निर्देश दिए। इसके पूर्व उन्होंंने पीडीडीयू नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों को भी देखा। एसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी पूजा पंडालों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सोशल साइट पर आपत्तिजनक टिप्पणी, फोटो शेयर या पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर है। इस दौरान एसडीएम पीडीडीयू नगर आलोक कुमार, सीओ आशुतोष कुमार, कोतवाल विजय बहादुर सिंह, मुहम्मद अरशद आदि उपस्थित रहे।


चकिया। नगर के पूर्वी बाजार बड़ी नहर के पास स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शनिवार को नवरात्र की नवमी के दौरान 24 कुमारी कन्याओं का वैदिक मंत्रों से पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराया गया। भोजन के बाद दक्षिणा देकर कुमारियों को विदा किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के विनीत प्रजापति शिवरतन गुप्ता, शिवजनम जायसवाल ,रविंद्र सिंह रामदुलारे गोंड, कैलाश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed