फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   More than 70 toilets lying incomplete due to departmental negligence

Bhadohi News: विभागीय लापरवाही से अधूरे पड़े 70 से अधिक शौचालय

Fri, 04 Aug 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
More than 70 toilets lying incomplete due to departmental negligence
सामुदायिक शौचालयों में लाखों खर्च किए जाने के बाद भी कई जगहों पर शौचालय अधूरे पड़े हैं। जिले के 70 से अधिक गांवों में सामुदायिक शौचालयों का आधा-अधूरा निर्माण कराकर छोड़ दिया गया है। पूर्व प्रधान व सचिव के बंदरबांट की भेंट चढ़े इन शौचालयों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। हालांकि कई जगहों पर जमीनी विवाद के कारण भी मामला लटका हुआ है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत घर-घर शौचालय बनवाए गए हैं, लेकिन तमाम ग्रामीण ऐसे हैं जिनके पास शौचालय बनवाने के लिए भूमि ही नहीं है। ऐसे लोग भी खुले में शौच नहीं जाएं, इसको देखते हुए हर ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचलय का निर्माण कराया गया है। शौचालयों की देखरेख के लिए स्वयं सहायता समूह से केयर टेकर भी रखे गए हैं। जिले के छह ब्लॉकों के कुल 661 सामुदायिक शौचालय बनाया जाना था। इसमें पहले चरण मेें 561 शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा करा लिया गया। इसके बाद भी लगभग 100 शौचालय अधूरे रह गए। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से उन्हें चेतावनी नोटिस जारी की। बावजूद इसके अभी तक 70 से अधिक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण अटका हुआ है। डीपीआरओ राकेश यादव ने बताया कि कई गांवों में जमीन विवाद और पूर्व प्रधान व सचिवों के कारण मामला अटका हुआ है। जिस पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed