फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   More than 15 thousand people have been banned in nine police stations of the district

जिले के नौ थानों में 15 हजार से अधिक लोग हो चुके हैं पाबंद

Tue, 15 Feb 2022 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
More than 15 thousand people have been banned in nine police stations of the district
सर! हम ढाई महीने तक किसी चुनाव व संदिग्ध गतिविधि में शामिल नहीं होंगे। चुनाव से हमारा कोई लेनादेना नहीं है। अगर कहीं मेरा नाम आए तो मेरी पाबंदी बढ़ाई जा सकती है। जिले के नौ थानों में 15 हजार से अधिक लोगों को पुलिस पाबंद कर चुकी है। जमानतदारों से भी पुलिस संपर्क करके यह शपथ पत्र ले रही है कि जिसकी जमानत उन्होंने ली है, वह अपराध नहीं करेगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन खलल पड़ने की आशंका से बड़ी तेजी से कार्रवाई कर रही है। मात्र डेढ़ महीने में 15 हजार से अधिक लोगों को पाबंद किया जा चुका है। इस दौरान पाबंद होने वाले लोग पुलिस को शपथ पत्र देकर अपराध न करने की शपथ ले रहे हैं। जिससे भी चुनाव में खलल पड़ने की आशंका है, पुलिस उसे 107/116 में पाबंद कर रही है। इसके पीछे पुलिस का मकसद है कि किसी भी सूरत में अपराध न होने पाए और अगर इसके बाद भी कोई अपराध करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। पुलिस इन लोगों से शपथ पत्र लेने के साथ ही इनकी निगरानी भी कर रही है। बीट पुलिस अधिकारी को ये जिम्मेदारी दी गई है कि वह नियमित रूप से अपने क्षेत्र में गश्त के दौरान इनके क्रियाकलापों पर नजर रखें और गतिविधि संदिग्ध मिलते ही थानेदार को इसकी सूचना दें। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि ढाई महीने के लिए पाबंद किया जाता है। अगर गतिविधि ठीक रही तो पाबंदी हट जाएगी, लेकिन थानेेदार अगर रिपोर्टिंग करेगा तो ढाई माह का फिर बढ़ जाएगा। इस तरह ढाई साल तक उसकी पाबंदी बढ़ाई जा सकती है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती का कहना है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार लोग पाबंद किए जा रहे हैं। इस बात की निगरानी भी की जा रही है कि कहीं कोई गलती पुलिस न करे। बदमाश, जमानतदार और कहीं पर भी जिससे अशांति का खतरा है, उसे पाबंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed