फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Moon sighted, Bakrid will be celebrated after ten days

Bhadohi News: चांद दिखा, मनेगा दस दिन बाद बकरीद

Mon, 19 Jun 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Moon sighted, Bakrid will be celebrated after ten days
बकरीद यानी ईद-उज-जुहा के चांद की तस्दीक सोमवार की शाम होने के साथ ही इस्लामी कैलेंडर के आखरी महीने जिल हिज्जा की शुरूआत हो गई। जिल हिज्जा की दसवीं तारीख को बकरीद मनाई जाती है। इस लिहाज से बृहस्पतिवार 29 जून को कुरबानी का पर्व मनाया जाएगा। रूयते हेलाल कमेटी के सद्र हाफिज परवेज अच्छे ने चांद की तस्दीक की। हाफीज परवेज ने बताया बकरीद के चांद की सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। आज शाम मगरिब की नमाज के बाद लोगों ने अपने घरों और मस्जिदों के छतों से चांद देखने का प्रयास किया। चांद की तस्दीक में मुश्किल नहीं हुई। दूसरे शहरों से भी लोगों ने चांद की तस्दीक की है। इस्लाम धर्म में बकरीद का खास महत्व है। इसे कुरबानी का त्योहार भी कहा जाता है। बकरीद से लेकर तीन दिन तक लोग मनपसंद जानवरों की कुरबानी देते हैं। यानी 29, 30 जून और 1 जुलाई को कुरबानी दी जाएगी। बकरीद के मौके पर ही सऊदी के पवित्र शहर मक्का में हज भी अदा होती है। सोमवार को चांद के तस्दीक होते ही लोगों त्योहार की तैयारियों में जुट गए। कुरबानी के लिए बकरा, दुंबा आदि तलाशने लगे। हालांकि बहुत लोग पहले से जानवर पाल रखे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed