फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Monsoon has arrived, drains in wards are choked, manholes are open, responsible people are not paying attention

Bhadohi News: मानसून आया, वार्डों में नाली चोक, खुले हैं मेनहोल, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Sat, 28 Jun 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Monsoon has arrived, drains in wards are choked, manholes are open, responsible people are not paying attention
मानसून वाली बारिश शुरु हो गई है। निकाय क्षेत्रों में खुले मेनहोल, टूटे पटिया और चोक नाली पर अभी तक अधिकरियों की नजर नहीं पड़ी है। नगर पालिका एवं नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सबकुछ दुरूस्त करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में सात निकाय हैं। इसमें भदोही व गोपीगंज दो नगर पालिका है। इसके अलावा पांच नगर पंचायत ज्ञानपुर, सुरियावां, नई बाजार, घोसिया, खमरिया हैं। यहां करीब साढ़े तीन लाख की आबादी रहती है। निकायों में जल निकासी और आवागमन बेहतर करने के लिए हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पड़ताल में धरातल पर स्थिति ठीक नहीं मिली। भदोही के स्टेशन रोड, चौरी मार्ग, रजपुरा चौराहा, सीएचसी मार्ग आदि स्थानों पर नाली के पटिया टूटे हैं। वहीं गोपीगंज में नाली चोक है। बारिश से पहले सभी 25 वार्डों की नालियों की सफाई होनी थी। वार्ड नंबर 19, 20, 3, 22, 10, जगह जगह नाली के पटिया टूटे और चेंबर खुले हैं। यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने जिलाधिकारी नाली के टूटे पटिया को दुरुस्त करवाने की मांग की है। ईओ राम बदन यादव ने बताया कि हाल ही में मेरी तैनाती हुई है, जहां खामियां हैं, उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरियावां के वार्ड 6 नेता नगर और रामबाग में नाली पर ढ़क्कन नहीं है। अंबेडकर नगर वार्ड एक में अभियां रोड के किनारे दक्षिणी छोर पर नाला खुला है। वार्ड 11 शेखर आजाद नगर में सेठ गली में नाली चोक है।

गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इंदिरा नगर गल्ला मंडी के पास चेंबर खुले हैं। ईओ सुजीत कुमार ने बताया कि व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं।
नई बाजार सहित ज्ञानपुर के बालीपुर, पुरानी बाजार, यादव बस्ती, मजिस्द रोड का यही हाल है। खमरियां के वार्ड संख्या चार में भी नाली खुली है। बारिश में जलभराव होने पर लोग नाली में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed