फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Monsoon countdown begins, road work half-finished

Bhadohi News: मानसून की उलटी गिनती शुरू सड़कों का काम आधा अधूरा

Thu, 11 Jun 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Monsoon countdown begins, road work half-finished
बदलीपुर नहर पुलिया के पास जर्जर मार्ग। संवाद
ज्ञानपुर। मानसून आने में कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन शहर से लेकर गांव तक की कई सड़कें जर्जर हालत में हैं। 40 सड़कों पर निर्माण काम अाधा अधूरा है। निर्माणाधीन सड़कों को बारिश से पहले पूरा कराना मुश्किल है। करीब 150 करोड़ रुपये से बनने वाली इन सड़कों का कार्य अधूरा रहने से मानसून के दौरान लोगों की दुश्वारियां बढ़ेंगी। वहीं, बारिश के कारण सड़क निर्माण कार्य भी प्रभावित होगा, जिससे बड़ी आबादी को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब 2500 किलोमीटर सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत, नगर पंचायत और मंडी समिति समेत विभिन्न एजेंसियां सड़कों की देखरेख करती हैं। सभी निर्माण कार्यों का नोडल विभाग लोक निर्माण विभाग है।
विज्ञापन

मुख्य सड़कों पर हर वर्ष ध्यान दिया जाता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें खराब बनी रहती हैं। शासन ने 15 जून से पहले सड़कों के गड्ढे भरने का निर्देश दिया है, लेकिन अभी तक ऐसी सड़कों की सूची ही तैयार नहीं हो सकी है। जिन सड़कों पर कार्य चल रहा है, उनका काम भी समय से पूरा होता नहीं दिख रहा है। तारकोल की कमी और कागजी प्रक्रिया के कारण प्रभावित करीब 50 सड़कें मानसून में लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक ज्ञानपुर विधानसभा की सड़कें : जिले में इन दिनों जिन सड़कों के नवीनीकरण का काम चल रहा है। उसमें अधिक सड़कें ज्ञानपुर विधानसभा की हैं। करीब 40 निर्माणाधीन सड़कों में 20 ज्ञानपुर विधानसभा और 12 से 14 औराई विधानसभा और करीब छह से सात सड़कें भदोही विधानसभा की हैं। इन सड़कों का काम मानसून सीजन से पहले पूरा होना मुश्किल दिख रहा है।
औराई की बहुप्रतीक्षित माधोसिंह-खमरिया मार्ग का निर्माण शुरू होने में देरी हुई। अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है, लेकिन यह सड़क भी बारिश से पहले पूरी होती नहीं दिख रही है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है।
भदोही नगर के महबूबपुर में सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। कई स्थानों पर करीब दो फीट तक गहरे गड्ढे हैं। बारिश पानी भरने से साइकिल और बाइक सवारों के लिए खतरा बढ़ सकता है। यहां नालियां भी जाम हैं, जिससे समस्या और जटिल हो जाती है।

जिले की बड़ी सड़कों को पूरा करने की समयसीमा दिसंबर 2026 तक है। तारकोल के कारण सड़कों का कार्य प्रभावित हुआ है। कई सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का काम चल रहा है। करीब 100 ग्रामीण सड़कों का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि मानसूनी बारिश शुरू होने से पहले चिन्हित सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएंगी। - संदीप सरोज, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed