फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Monsoon betrayed in June, July, more than average rainfall in August

Bhadohi News: जून, जुलाई में मानसून ने दिया दगा, अगस्त में औसत से अधिक बारिश

Sun, 01 Sep 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Monsoon betrayed in June, July, more than average rainfall in August
जिले में जून, जुलाई में मानसून के दगा देने के बाद अब अगस्त में किसानों को राहत मिली है। अगस्त माह में औसत से 24 मिमी अधिक बारिश हुई है। जून में 108 और जुलाई में 283 मिमी औसत बारिश होनी चाहिए, लेकिन इस साल जून में केवल 45 मिमी और जुलाई में 165 मिमी बारिश हुई थी। वहीं अगस्त महीने में औसत 286 मिमी से करीब 24 मिमी अधिक 309.8 मिमी बारिश हुई है। इस साल तीन महीनों में औसतन 677.1 मिमी के सापेक्ष केवल 519 मिमी बारिश हो सकी है। अगस्त में न सिर्फ जून, जुलाई, बल्कि 2023 के अगस्त से भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिले में इस साल मानसून ने एक सप्ताह देरी से दस्तक दी थी। इस बार मानसून सीजन की पहली बारिश 28 जून को हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार बिहार से मानसून की दस्तक होने के कारण मानसून में एक सप्ताह की देरी हुई थी। इस साल मानसून रूठा रहा। जून और जुलाई में औसत से काफी कम बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे की रौनक गायब दिखी। बारिश न होने से किसानों की खेती प्रभावित थी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ उसम और प्रचंड गर्मी ने लोगों की कठिन परीक्षा ली। मानसून सीजन के शुरुआती दो माह जून और जुलाई में बारिश न होने के कारण किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा रहा। कई किसान निजी संसाधन और नहरों के पानी पर निर्भर रहे। जून में 283 मिमी और जुलाई में 108 मिमी औसत बारिश होती है। इसके बाद जून में केवल 45 मिमी और जुलाई में 165 मिमी बारिश हुई। दोनों महीनों में औसत से कम बारिश होने पर मायूस किसानों को अगस्त महीने में राहत मिली। अगस्त में न सिर्फ जून, जुलाई, बल्कि 2023 के अगस्त से भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त 2023 में केवल 237 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं इस साल अगस्त में 309.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि औसत बारिश से करीब 23 मिमी अधिक है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि अगस्त में रुक-रुक कर हुई बारिश खेती किसानी के दृष्टिकोण से बेहद फायदेमंद रहा। यह बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी साबित हुई। अन्य फसलों के लिए भी यह बारिश कारगर है।
-------------------------
इनसेट:
किस माह में कितना बारिश
माह - औसतन - बारिश
जून - 105 - 45
जुलाई - 283 - 165
अगस्त - 286 - 309.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed