फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MNREGA workers asked for wages by demonstrating

प्रदर्शन कर मनरेगा मजदूरों ने मांगी मजदूरी

Mon, 27 Jul 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers asked for wages by demonstrating
वहिदानगर। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर में कार्य कराने के बाद भी मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान न होने से नाराज जाब कार्ड धारकों, प्रवासियों ने सोमवार को मझगवां गांव में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रशासन, ग्राम प्रधान, डीसी मनरेगा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि ढाई माह से काम कराने के बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कभी आज तो कभी कल आने का बहाना बनाकर मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश की सरकार लॉकडाउन में भारीभरकम धन का आवंटन करते हुए गरीबों, मजदूरों को राहत दिलाने का दावा कर रही हैं, लेकिन ग्राम स्तर से लेकर जिला प्रशासन तक बजट का अभाव बताकर मजदूरों को परेशान किया जा रहा है। जिला ही नहीं बाहरी प्रदेशों से आकर रोजी-रोटी की जुगाड़ करने वालों के समक्ष मजदूरी न मिल पाने से अब भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर मजदूरों के खाते में मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया तो मजदूर सड़क पर उतरने को विवश होंगे। इसकी जिम्मेदारी ब्लॉक प्रशासन की होगी। बीडीओ एसके मौर्य ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। बजट आने पर शीघ्र ही मजदूरों का भुगतान करा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में आनंद कुमार, जितेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, गिरजा शंकर, राम सिंह, अरविंद, सुरेश कुमार, हरिशंकर,चंद्रप्रकाश, प्रेमबहादुर, विश्राम, रामरक्षा बिंद, राजमणि, सीताशरण, दीनानाथ बिंद, जयप्रकाश बिंद, चंद्रेश कुमार, सुभाषचंद्र, काशीनाथ, संतोष, लालजी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed