{"_id":"5ebd299f8ebc3e90701b876b","slug":"mnrega-wages-dm-sought-report-from-cdo-bhadohi-news-vns524806894","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरी: डीएम ने सीडीओ से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरी: डीएम ने सीडीओ से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के जंगलपुर गांव में मनरेगा मजदूरी और आवास के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्रामीणों और ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीएम राजेंद्र प्रसाद ने सीडीओ-डीडीओ से रिपोर्ट तलब की है।
डीघ विकास खंड के जंगलपुर के मनरेगा मजदूर पिछले एक पखवारे से एसडीएम और डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। इसमें आरोप लगाया गया कि तालाब की खुदाई और अन्य कार्य कराने के बाद भी उनकी मनरेगा मजदूरी नहीं दी गई। प्रधान और सेक्रेटरी पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर सुविधा शुल्क लेने और न देने पर दूसरी किस्त रोकने की भी शिकायत की। बृहस्पतिवार को धनापुर दक्षिणी स्थित आवास पर पीड़ित मनरेगा में काम करने वाले महिला एवं पुरुष मजदूरों ने ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र से मिलकर अपनी पीड़ा बयां की। विधायक ने डीएम को फोन कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। डीएम ने मामले में सीडीओ विवेक त्रिपाठी और डीडीओ जयकेश त्रिपाठी से रिपोर्ट मांगा है। धनापुर अपनी फरियाद लेकर पहुंची गरीब महिलाओं को विधायक पुत्र विष्णु मिश्रा ने नाश्ता कराने के साथ आर्थिक मदद की।