फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MNREGA: Human creation day reduced, laborers will be in trouble

मनरेगा: मानव सृजन दिवस घटा , मजदूरों की बढ़ेगी मुश्किल

Wed, 10 May 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
MNREGA: Human creation day reduced, laborers will be in trouble
ज्ञानपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में मानव सृजन दिवस घट गया है। 2022 में 17 लाख 68 हजार मानव दिवस का लक्ष्य मिला था, जबकि 2023 में यह 14 लाख नौ हजार पहुंच गया। जिससे जॉबकार्ड धारकों को उम्मीद के मुताबिक काम दिलाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना जिले में वर्ष 2008-09 में चालू की गई थी। इस योजना में जिले के सभी छह विकास खंड में 2,81,051 श्रमिकों ने पंजीयन कराया था। प्रारंभिक दौर में लोगों ने काम कराया और श्रमिकों को फायदा भी हुआ, लेकिन साल दर साल 100 दिन काम देना मजदूरों को मुश्किल हो गया। आलम यह है कि पांच से सात फीसदी मजदूरों को भी 100 दिन काम नहीं मिल पाता। करीब एक लाख मजदूरों का 15 साल बाद भी बैंक खाता नंबर उपलब्ध नहीं हो पाया। इस बात से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि योजना को लेकर अधिकारी कितने संवेदनशील हैं। जब बैंक खाता ही नहीं है तो निश्चित रूप से इतने श्रमिकों को अभी तक काम भी नहीं मिल पाया है। वित्तीय वर्ष 2009-10 में सर्वाधिक 85 करोड़ रुपये खर्च कर जनपद प्रदेश शीर्ष स्थान पर रहा, हालांकि उसके बाद प्रगति ठीक नहीं हो सकी। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो 2022 में करीब 90 हजार श्रमिकों को काम मिला। इसमें आठ से नौ हजार श्रमिक ऐसे थे जिनको 100 दिन काम मिला। किसी को 20, किसी को 50 और किसी को 60 दिन ही काम नसीब हुआ। अब 2023 में करीब ढाई लाख मानव दिवस का लक्ष्य कम होने से जॉब कार्डधारकों की परेशानी बढ़नी तय है। उपायुक्त मनरेगा राजाराम का कहना है कि शासन से ही लक्ष्य कम किया गया है। वर्तमान में 30 से 35 हजार श्रमिकों को लगातार काम मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed