फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MLC election: Responsibility of peaceful voting magistrate

एमएलसी चुनाव: शांतिपूर्ण मतदान मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी

Sat, 02 Apr 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
MLC election: Responsibility of peaceful voting magistrate
ज्ञानपुर। एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने पर जोर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सकुशल मतदान कराना मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदाता सूची, मतदेय स्थल, लेखन सामग्री, मतदान कार्मिकों और माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति संग प्रशिक्षण व्यवस्था को देखा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि एमएलसी चुनाव के लिए जिले में छह मतदान केंद्र बनाए गए हैं। क्षेत्र पंचायत कार्यालय अभोली, सुरियावां, भदोही, डीघ, औराई एवं नगर पालिका परिषद गोपीगंज शामिल हैं। कुल 1354 मतदाता में 766 पुरुष और 588 महिला मतदाता है। मतदाताओं की पहचान के लिए वोटर आईडेंटिटीफायर की नियुक्ति की गई है जो मतदाता सूची में अंकित सूचना एवं फोटो की सम्मानित जनप्रतिनिधियों से मिलान कर मतदान कराएंगे। कोई भी मतदाता मतदान कक्ष में मोबाइल फोन, पानी की बोतल, स्याही, तेल, पेन, कागज नहीं ले जाएगा। सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी होगी कि वे मतदान केंद्रों पर सकुशल वोट डलवा कर पीठासीन अधिकारी बैलट बॉक्स सहित अन्य प्रपत्रों को सकुशल जमा कराएंगे। बताया कि जिले में कुल 123 मतदाता निरक्षर और दिव्यांग है। उन्हें हेल्पर उपलब्ध कराए जांएगे। इस मौके पर एएसपी राजेश भारती, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक आदि रहे। इसके बाद मतदान कार्मिकों और माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर राकेश सिंह ने बताया की कुल छह मतदेय स्थलों पर नौ-नौ पोलिंग पार्टी रवाना होगी। पीठासीन अधिकारी के रूप में प्रत्येक बूथ पर एक राजपत्रित अधिकारी की नियुक्ति की गई है। मतदान पार्टियों को डी कोडिंग करके आठ अप्रैल को मतदेय स्थल से अवगत कराया जाएगा। मतदान कार्मिकों के प्रथम प्रशिक्षण में उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारी मतपत्र के पीछे सुभेदक चिन्ह की मोहर एवं हस्ताक्षर अवश्य करेंगे ।मतदाता अपनी पसंद के वरीयता क्रम में अक्षरों में 1, 2,3 बैगनी स्केच से अंकित करेंगे। मतदाताओं की पहचान व चेकिंग विधिवत गंभीरता से किया जाएगा। नौ अप्रैल को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed