फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MLA Zahid Baig's press conference

विधायक जाहिद बेग की प्रेस वार्ता

Mon, 29 Aug 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
MLA Zahid Baig's press conference
भदोही। विधायक जाहिद बेग ने बारिश नहीं होने पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश शासन से जिले को सूखा घोषित करने की मांग की है। सोमवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता में विधायक ने कहा कि जिले में 40 प्रतिशत भी बारिश नहीं हुई है। किसान परेशानी में हैं ऐसे में समय में किसानों को शासन का साथ चाहिए। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया है जिला प्रशासन के कैसे 60 प्रतिशत बारिश होने की रिपोर्ट शासन को भेज दी। विधायक ने कहा कि किसान अन्नदाता होते हैं। यह बात हर कोई जानता है। प्रदेश सरकार की सिंचाई के संसाधनों का क्या हाल है। ऐसे में यदि बारिश भी न हो तो उनकी गाढ़ी मेहनत का क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। कहा कि यदि शासन ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया तो किसान सरकार के लाभ से वंचित रह जाएंगे। विधायक ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए यह भी कहा कि सुरियावां के किसानो को अब तक यूरिया नहीं मिल सका है। जनपद एक ओर बाढ की विभीषिका झेल रहा है तो दूसरी ओर सूखा भी। ऐसे में जिला प्रशासन को शासन के सहयोग से ऐसा कुछ करना चाहिए जिससे सूखाग्रस्त के साथ साथ बाढ़ग्रस्त लोगों की चिंता दूर हो। (साजिद अंसारी, 1050 बाइट, 7 बजे)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed