फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MLA Vijay Mishra son video viral accusing STF and police for implicating recently filed Arms Act case against him in bhadohi

भदोही: विधायक विजय मिश्र के फरार बेटे का वीडियो वायरल, एसटीएफ और पुलिस पर फंसाने का आरोप, हाल ही में दर्ज हुआ आर्म्स एक्ट का मुकदमा

Sat, 11 Sep 2021 09:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Sep 2021 09:33 PM IST
सार

विधायक विजय मिश्र के पुत्र पर हाल ही में गोपीगंज थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ है। सात सितंबर को विधायक के करीबी आनापुर के प्रधान को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
MLA Vijay Mishra son video viral accusing STF and police for implicating recently filed Arms Act case against him in bhadohi
विधायक विजय मिश्र, बेटा विष्णु मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक रिश्तेदार की फर्म, गाड़ी और संपत्ति हड़पने और अन्य मामलों में फरार ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के पुत्र विष्णु मिश्र का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश और तेज कर दी है। वायरल वीडियो में विष्णु ने अपनी सफाई दी है और पुलिस पर आरोप भी लगाए हैं। पुलिस पता लगा रही है कि वीडियो कहां बनाया गया है और फिलहाल विष्णु कहां है।

विज्ञापन


दरअसल, सात सितंबर को पुलिस और एसटीएफ ने आनापुर के प्रधान के घर दबिश देकर पिस्टल की बरामदगी दिखाई थी। दावा किया था कि विष्णु इसी घर में छिपा था और बरामद असलहा उसी का है। इसके बाद अब विष्णु ने एक वीडियो वायरल कर एसटीएफ और जिले की पुलिस पर फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, पुत्र विष्णु मिश्र और अन्य लोगों पर उनके एक रिश्तेदार ने 4 अगस्त 2020 को एफआईआर कराई थी। आरोप लगाया था कि उनकी फर्म, गाड़ी आदि हड़प ली गई है। इस मामले में पुलिस विधायक विजय मिश्र को 15 अगस्त 2020 को मध्य प्रदेश के आगर से गिरफ्तार कर चुकी है। वह आगरा के सेंट्रल जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के पुत्र विष्णु की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इसी बीच, सात सितंबर को आनापुर के प्रधान चंदन तिवारी को गिरफ्तार किया गया। उसी दिन विष्णु पर भी गोपीगंज थाने में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले में सफाई देते हुए विष्णु का वीडियो वायरल हुआ है। ।

वायरल वीडियो के मामले की होगी जांच

विष्णु का दावा है कि जिस दिन आनापुर के प्रधान को गिरफ्तार किया गया, उस दिन वह मुंबई के एक होटल में था। चंदन के घर में छिपे होने और पिस्टल बरामदगी का केस फंसाने के लिए दर्ज किया गया है। कहा कि वह समर्पण करना चाहता हैं, लेकिन एसटीएफ उस पर टाडा लगा सकती है। इस बारे में एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो के मामले की जांच करवाई जाएगी। विष्णु को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed