फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MLA inspected the progress of escalator

Bhadohi News: विधायक ने एस्केलेटर की प्रगति का निरीक्षण किया

Thu, 03 Jul 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
MLA inspected the progress of escalator
भदोही। इंडिया कारपेट एक्सपो को सितंबर के बजाए अक्तूबर में करने का निर्णय से कालीन निर्यातकों ने राहत की सांस ली है। बुधवार को औराई विधायक दीनानाथ भास्कर एसकेलेटर का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां सीईपीसी के प्रशासनिक सदस्यों ने स्वागत किया। विधायक ने कहा कि इंडिया कारपेट एक्सपो भदोही के लिए सौभाग्य की बात है। यहां विदेशों से आने वाले आयातकों का स्वागत और भारतीय संस्कृति अनुसार अतिथ्य देना हम सबका कर्तव्य है। वासिफ अंसारी ने विधायक को बताया कि सबके प्रयास से कालीन मेला संभव हो पा रहा है। यहां 60 देशों के 400 से अधिक आयातकों के आने की उम्मीद है। पीयूष बरनवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेलों में स्वचालित सीढ़ी अब आवश्यकता बन चुकी है। आपके प्रयासों से राज्य सरकार ने एक वर्ष पहले ही धन का आवंटन कर दिया था लेकिन काम इतना धीमा है कि एक वर्ष बीतने को आया अभी काम पूरा नहीं हो सका है। विधायक ने कहा कि अब तक तो एस्केलेटर लग जाना चाहिए था। अक्तूबर से पहले एस्केलेटर लग जाए। मौके पर असलम महबूब, शमीम अंसारी, इम्तीयाज अंसारी, मयंक जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed