{"_id":"5e4059828ebc3ee60a4f9a6d","slug":"mla-inaugurated-four-roads-bhadohi-news-vns5098437154","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया चार सड़कों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया चार सड़कों का लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोढ़। भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। सरकार के एजेंडे में विकास प्राथमिकता में है। समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना आवश्यक है।
वह रविवार को भिखारीरामपुर गांव में क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत निधि से बनी चार सड़कों का लोकार्पण कर रहे थे। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय से चक वैदिक ब्राह्मण बस्ती मार्ग, दीनानाथ के बगल से इंटरलॉकिंग सड़क, कमलनाथ के घर के बगल तक सीसी रोड, दीप नारायण के घर के बगल से कुंज बिहारी के घर के बगल तक सीसी मार्ग का निर्माण हुआ है। पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ किया गया। उन्होंने कहा कि गरीबों के उद्धार के लिए सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रखी है, जो आज फलीभूत हो रही है। कोई गरीब व्यक्ति पैसे के अभाव में अब इलाज कराने से वंचित नहीं होगा। उसे प्रधानमंत्री ने आयुष्मान कार्ड देकर इलाज कराने की सहूलियत दे रही है। किसानों को सम्मान निधि से जोड़कर उनके खाते में छह हजार प्रतिवर्ष सम्मान निधि सरकार दे रही है। प्रधानपति राम दत्त मिश्रा ने गांव में कार्ड से वंचित लोगों को कार्ड दिलाने का आग्रह किया। इस मौके पर दीनानाथमिश्र, ग्राम प्रधान संजू देवी, दीपक पाठक, महेंद्र पांडे, कुंज बिहारी मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, जयशंकर, अनिल कुमार, प्रमोद पांडे, ऋषिराज मिश्रा, ओमप्रकाश पांडेय, राज कुमार मौर्य, पिंटू सरोज, शेषमणि सरोज, अलगू सिंह आदि रहे।