{"_id":"6325ab5a94a7ab284134e8a3","slug":"miscreants-ran-away-after-snatching-gold-chain-of-the-scooty-rider-constable-wife-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: स्कूटी सवार सिपाही की पत्नी का गोल्ड चेन छीनकर भागे बदमाश, देखते रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: स्कूटी सवार सिपाही की पत्नी का गोल्ड चेन छीनकर भागे बदमाश, देखते रह गए लोग
Sat, 17 Sep 2022 04:41 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 17 Sep 2022 04:41 PM IST
सार
भदोही के ककराही रेलवे फाटक के समीप स्कूटी सवार सिपाही की पत्नी के गले से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विस्तार
भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं थम नहीं रही है। शनिवार सुबह ककराही रेलवे फाटक के समीप स्कूटी सवार सिपाही की पत्नी के गले से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की।
विज्ञापन
चंद्रेश मिश्रा निवासी नंदोउत थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज के निवासी हैं। वह फतेहपुर कोतवाली में बतौर सिपाही तैनात हैं। पत्नी शिल्पा मिश्रा के साथ शनिवार की अल सुबह गोपीगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव स्थित बुआ के घर पर आए थे। वहां से शिल्पा स्कूटी लेकर ज्ञानपुर नगर स्थित केएनपीजी कॉलेज में परीक्षा देने के लिए आई। उनके साथ उनके पति भी दूसरी बाइक से आए थे।
विज्ञापन
परीक्षा होने के बाद दोनों अलग-अलग बाइक से गोपीगंज नगर पहुंचे। जहां से पति घर के लिए प्रयागराज व पत्नी स्कूटी से बुआ के घर भवानीपुर जाने के लिए रवाना हुई। ककराही रेलवे फाटक के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो उचक्कों ने महिला के गले से सोने की चेन उड़ा दी। जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन
जब तक आसपास के लोग पहुंचते तबतक बदमाश बाइक लेकर मिर्जापुर की ओर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज सदानंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर घटना के बाद महिला का पति भी मौके पर पहुंच गया।