फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Miscreants burnt the kiosk

शरारती तत्वों ने गुमटी जलाई

Thu, 24 Mar 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Thu, 24 Mar 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Miscreants burnt the kiosk
आग लगने से नष्ट गुमटी
थाना क्षेत्र के केड़वरिया मोहल्ले में बुधवार की रात शरारती तत्वों ने दो गुमटियों में आग लगा दी। इससे गुमटी में रखे लगभग एक लाख रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गया। सुबह मोहल्ले के लोगों इसकी सूचना गुमटी मालिक को दी। गुमटी मालिक हजारों का नुकसान देख परेशान हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पीड़ितों से तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


तिलंगा गांव निवासी विनोद शर्मा की केड़वरिया मोहल्ले में सैलून की दूकान है, जबकि भगवतपुर निवासी वसीम अहमद की भी विनोद की दूकान से सटी अंडे की दूकान है। दोनों ही दूकानें गुमटियों में थी, रोज की भांति मंगलवार की शाम को दोनों दूकानदार दूकान बंद करके अपने-अपने घर चले गए। बुुधवार की सुबह उन्हें किसी ने दूकान में आग लगने की जानकारी दी।
विज्ञापन

जब मौके पर जाकर देखा तो गुमटी समेत दूकान में रखे सभी सामान जलकर नष्ट हो गए। माना जा रहा है कि किसी शरारती तत्व ने उनकी गुमटी को आग के हवाले कर दिया था। नाई की दूकान का डेकोरेशन, अंडे की दूकान में रखे सामान नष्ट थे। दोनों दूकान दारों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। पर्व के दिन रोजी-रोटी का  जरिया ही नष्ट होने से दोनों होली पर भी गम में डूबे रहे। तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed