फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   minister dayashankar mishra dayalu said Mukhtar Ansari died of heart attack

Mukhtar Ansari News: कोई जेल के बाहर हो या अंदर सबके साथ... मुख्तार की मौत पर बोले मंत्री दयालु

Mon, 01 Apr 2024 08:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 08:09 PM IST
सार

Bhadohi News: डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा कि विपक्षी पार्टियां आम जनता की आंख में धूल झोंक कर सत्ता हथियाने का प्रयास भर है। इंडी गठबंधन के लोग जो आपस में एक-दूसरे के धुर विरोधी हैं। एक दो दिन में गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र, भदोही आदि सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी।

विज्ञापन
minister dayashankar mishra dayalu said Mukhtar Ansari died of heart attack
मीडिया को संबोधित करते राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु'। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा कि रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में जो कुछ हुआ वह आम जनता की आंख में धूल झोंक कर सत्ता हथियाने का प्रयास भर है। इंडी गठबंधन के लोग जो आपस में एक-दूसरे के धुर विरोधी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आने से रोकने के लिए एक मंच पर खड़े हो गए हैं। सोमवार को वे काशी क्षेत्र मंत्री आशीष सिंह के आवास पर प्रेस से मुखातिब थे।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि स्वार्थ व्यक्ति को कहां तक गिरा देती है, यह रविवार के कार्यक्रम से पता चला। दिल्ली के मुख्यमंत्री जिन पर शराब घोटाले का मामला दर्ज हैं, भ्रष्टाचार में जेल में हैं। उनके लिए लोग एकजुट हो सकते हैं, यह जनता ने कभी सोचा भी न था। इस सवाल पर कि केजरीवाल के जेल में होने से जनता की सुहानूभूति मिल सकती है क्या?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता तो लालू यादव भी तो जेल में ही हैं। लालू यादव तो उस जेल में हैं, जिसे उन्होंने ही निर्माण कराया था। भदोही लोकसभा प्रत्याशी घोषित करने में देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम वो पार्टी हैं, जिसे कुल 400 और प्रदेश की सभी सीटें जीतने की बात हो रही है। ऐसे में सोच विचार कर ही प्रत्याशी की घोषणा होगी। एक दो दिन में गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र, भदोही आदि सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी नीतियां उन्हें ठीक लग रही हैं। उन्होंने पार्टी की कश्मीर नीति को पसंद किया है। उन्हें लगता है कि तीन तलाक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम बहनों के अधिकार बहाल किए हैं।


जेल में बंद लोग सुरक्षित नहीं रह गए हैं के सवाल पर राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्तार की मौत हृदयाघात से हुई है। यह कोई जेल के बाहर हो या अंदर सबके साथ हो सकता है। वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिपक मिश्रा, आशीष सिंह, अशोक जायसवाल, नंदलाल सोनकर, संगीता खन्ना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed