फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minimum temperature dropped by three degrees

तीन डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान

Mon, 18 Jan 2021 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature dropped by three degrees
ज्ञानपुर। उत्तर-पूर्व की गलनभरी हवाओं ने सोमवार को कालीन नगरी के लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। लिहाजा गलन और ठंड से जनजीवन सिकुड़ गया। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिनभर आसमान में बदली छाई रही। खुले इलाकों में धुंध जैसा नजारा बना रहा। मौसम विभाग ने इसे कोल्ड डे की स्थिति करार दी।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से बदले मौसम के मिजाज में सोमवार को और नरमी दिखी। सुबह हुई तो कोहरा दिखा, लेकिन थोड़ी देर बाद कोहरा छंट गया। इसके बावजूद खुले इलाकों में धुंध जैसी स्थिति बनी रही। आसमान में बादल छाए रहे। माना जा रहा था कि बादल और धुंध छंटेंगे तो धूप निकल आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धूप के लिए लोग पूरे दिन तरसते रहे। दोपहर बाद तक थोड़ी राहत थी, लेकिन उसके बाद गलन तेज हो गई। इससे लोग कांप गए। दिन में भी अंधेरा सा छाया रहा। शाम चार बजे के बाद से ही वाहन सड़कों पर हेडलाइट जलाकर चलने लगे। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले लगभग तीन डिग्री कम था। रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। हालांकि सोमवार को अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को 17.5 डिग्री था। तापमान में उतार-चढ़ाव का असर यातायात पर पड़ा। ट्रेन और सड़क यातायात दोनों प्रभावित हुए। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाया।
विज्ञापन

केवीके बेजवां के कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल के मुताबिक यह मौसम गेहूं की फसल के लिए मुफीद है। हल्की बारिश होने से भी कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन, बारिश तेज हुई तो दलहन-तिलहन के लिए परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि उन्होंने बारिश की संभावना से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed