फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Millers will stop harvesting of paddy

मांगे पूरी न होने पर धान की कुटाई ठप रखेंगे मिलर्स

Wed, 22 Sep 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Millers will stop harvesting of paddy
भदोही राइस मिलर्स एसोसिएशन ने बुधवार को विपणन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करने की आवाज उठाई। चेतावनी दिया है कि एसोसिएशन की मांग पूरी न होने पर धान की कुटाई समेत अन्य सरकारी कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष श्याम मुरारी दुबे ने विभाग पर आरोप लगाया है कि महंगाई दर बढ़ाने समेत अन्य सुविधाएं न मिलने के कारण मिलर्स की हालत खराब हो चुकी है। जब पेट्रो पदार्थ के दाम कम थे तब भी उतने ही दर दिए जाते हैं। अब दाम बढ़ने पर उतने दर में ही धान की कुटाई कराना मुश्किल है। संरक्षक कृपाशंकर पांडेय ने नाराजगी जताई कि क्रय केंद्रों का निर्धारण करते समय विभागीय अधिकारी मिलर्स को कोरे आश्वासन देते हैं लेकिन जब उनके हक-अधिकार को हासिल करने समय आता है मुकरने लगते हैं। कहा कि नए शासनादेश में यहां तक अल्टीमेटम मिल रहा है कि एग्रीमेंट समेत अन्य प्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्रक्रियाएं पूरी न होने पर लाइसेंस तक निरस्त कर दिया जाएगा। महामंत्री संतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि पहले विभाग एसोसिएशन की मांगें पूरी करे तब चेतावनी दे। प्रदर्शन करने वालों में विनय श्रीवास्तव, अंकित दुबे, पियूष सिंह, प्रकाश पांडेय, नीरज दुबे, श्यामनारायण तिवारी, संजय दुबे, लक्ष्मी व प्रमोद मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed