{"_id":"5ebd402a8ebc3e90795ffb39","slug":"migrants-clashed-in-district-hospital-social-distancing-collapsed-bhadohi-news-vns5248390156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में भिड़े प्रवासी, सोशल डिस्टेंसिंग ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में भिड़े प्रवासी, सोशल डिस्टेंसिंग ध्वस्त
विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्रवासियों के बीच मारपीट के दौरान जुटी भीड़ और मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले में प्रवासियों की भीड़ अब बेकाबू हो रही है। इसके चलते सोशल डिस्टेंसिंग हो रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में पहले चिकित्सकीय जांच कराने के चक्कर में प्रवासी आपस में भिड़ गए। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने समझाकर विवाद शांत कराया। हालांकि मारपीट से अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई थी।
लॉकडाउन के तीसरे चरण में बड़ी संख्या में प्रवासी मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, सूरत समेत अन्य महानगरों से घर को लौट रहे हैं। ऑटो, ट्रक, निजी साधन, श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आने वाले प्रवासी मजदूर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पतालों में भोर से पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह जिला अस्पताल ज्ञानपुर में सैकड़ों की संख्या में प्रवासी स्क्रीनिंग के लिए पहुंच गए। जांच कराने के लिए लाइन में खड़े तीन प्रवासी ‘पहले मैं’ के चक्कर में भिड़ गए। दोनों में हाथापाई होने लगी तो लोग बीचबचाव करने पहुंचे, लेकिन तब तक उनके साथी भी भिड़ गए । करीब पांच मिनट तक अस्पताल परिसर में यह नजारा चलता रहा। मामला बढ़ते देख अस्पताल प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर विवाद शांत हुआ। हालांकि भारी भीड़भाड़ वाले स्थान पर पहले से ही पुलिस की मौजूदगी न होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मारपीट से सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार हो गई।
6933 प्रवासियों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
ज्ञानपुर। जिले के अस्पतालों में कुल छह हजार 933 प्रवासियों ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य परीक्षण कराया। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में 802, सीएचसी औराई में 1550 का स्वास्थ्य परीक्षण दो काउंटर पर किया गया। सीएचसी औराई प्रभारी डॉ. अशफाक ने बताया कि समधा गांव का एक युवक सैंपल जांच के लिए भेजा गया। वह वापी से घर आया था। सुरियावां सीएचसी पर 1841, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में 1056, सीएचसी गोपीगंज में 308 और सीएचसी डीघ में 1376 प्रवासियों की स्क्रीनिंग की गई।