फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   middle-aged dies in road accident

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

Tue, 17 Aug 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
middle-aged dies in road accident
थाना क्षेत्र के राजमार्ग तिउरी गांव के सामने मंगलवार को सड़क हादसे में शीतला सिंह (65) की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पंचनामे की औपचारिकता पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। शीतला सिंह ज्ञानपुर कोतवाली अंतर्गत अजयपुर के निवासी हैं। काफी दिनों से कपसेठी-कत्तूपुर में नवासा पर रहते हैं। मंगलवार को वह सुबह बाइक से हंडिया-प्रयागराज गए हुए थे। इस क्रम में प्रयागराज से लौटते समय तिउरी के पास किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए। जब तक आस-पास के लोग इलाज की व्यवस्था में लगते तब तक मौके पर दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र तेज सिंह की तहरीर पर अज्ञात वान चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। हालांकि प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लेकिन अभी तक न तो टक्कर मारने वाले वाहन का पता चल सका है और ना ही चालक का।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed