{"_id":"5748a5aa4f1c1b6f48690bab","slug":"mgnrega-wage-laborer-grabbed-the-contract-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूर बन संविदाकर्मी ने हड़पी मजदूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूर बन संविदाकर्मी ने हड़पी मजदूरी
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Sat, 28 May 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा में संविदा पर काम करने वाले एक कंप्यूटर आपरेटर ने फर्जी ढंग से सुरियावां के कंचनपुर गांव में मजदूर बनकर मजदूरों का 65 हजार रुपये अपने खाते में भेज दिया। मामले की जांच कराई गई तो शिकायत सत्य पाई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ग्रामीणों का पलायन शहरों की ओर रोकने के लिए सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना लागू की है। अब तक गांव में फर्जी मजदूरों के सहारे मजदूरी में धांधली का मामला सामने आ रहा था, लेकिन सुरियावां ब्लॉक के कंचनपुर गांव में ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ब्लॉक मनरेगा कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर ने मजदूर बनकर मनरेगा मजदूरों का 65 हजार रुपये अपने खाते में भेज दिया। एक माह पूर्व ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की थी। सीडीओ ने मामले की जांच कराई तो शिकायत सच मिली। विभागीय सूत्र बताते हैं कि संबंधित संविदाकर्मी वर्तमान में डीघ ब्लॉक में कार्यरत है। सुरियावां के कंचनपुर गांव में उसके स्तर से की गई धांधली उजागर हुई है। औराई और डीघ में जांच हुई तो और भी मामले सामने आएंगे। मुख्य विकास अधिकारी आरपी मिश्र ने कहा कि जांच रिपोर्ट उनके पास आई है। अवलोकन करने के बाद संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।