फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mercury rolled due to westerly winds, melting increased

पछुआ हवाओं से लुढ़का पारा, गलन बढ़ी

Tue, 14 Dec 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mercury rolled due to westerly winds, melting increased
पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। पारा तीन से चार डिग्री तक लुढ़क गया है। शाम ढलते ही हल्की धूंध और गलन से लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। इसके चलते शाम सात बजते-बजते बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। ठंड में अलाव न जलने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते सामान्य हो रहे मौसम ने एक बार फिर करवट ले लिया है। करीब एक सप्ताह तक सामान्य मौसम रहने के बाद दो दिनों से तापमान तेजी से कम हो रहा है। शनिवार तक न्यूनतम तापमान जहां 11.5 डिग्री रहा, वहीं सोमवार को आठ डिग्री तक पहुंच गया। उसके साथ सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द पछुआ हवा के झोके भी गलन बढ़ा रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में सुबह बिस्तर से निकले लोग राहत पाने के लिए अलाव के आसपास पहुंचने लगते हैं। तेजी से बढ़ रही ठंड के बाद भी अलाव की कहीं भी व्यवस्था नहीं हो सकी है। इससे रोडवेज, प्रमुख चौराहों पर दूर-दराज से आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पछुआ हवाओं से गलन बढ़ी रहेगी। अभी कोहरा नहीं पड़ रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में घना कोहरा देखने को मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने मौसम को फसल के लिए लाभकारी बताया। कहा कि ठंड और गलन गेहूं के लिए फायदेमंद है। इससे फसलों का विकास तेजी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed