फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mercury rises four degrees in two days, yellow alert issued till June 2

Bhadohi News: दो दिन में चार डिग्री चढ़ा पारा, दो जून तक येलो अलर्ट जारी

Mon, 01 Jun 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Mercury rises four degrees in two days, yellow alert issued till June 2
धुप से बचने के लिए गमछा ओढ़ कर जाते लोग। संवाद
जिले में दो दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। दो दिन में चार डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को अधिकतम पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने दो जून तक येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम कभी खराब हो सकता है। जिला प्रशासन ने एडवाइजारी करके बताया कि दो जून तक खराब मौसम बने रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान वज्रपात (बिजली), मेघगर्जन तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने अपील की है कि हर कोई सतर्कता एवं सावधानी बरतें। बिना जरूरत के घरों से बाहर निकलने से बचें। येलो अलर्ट का मतलब है कि खतरे के प्रति सतर्क रहना है। वर्तमान में कोई खतरा नहीं है, लेकिन मौसम कभी खराब हो सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण समुद्र तल पर 3.1 और 7.6 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ मध्य एवं ऊपरी क्षोममंडलीय पश्चिमी हवा समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर चल रही है। इसके कारण मौसम में बदलाव हुआ है। बताया कि 2 जून को तेज हवा संग बारिश गरज चमक के साथ व्रजपात होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार की अपेक्षा रविवार का मौसम तल्ख रहा। दोपहर में पछुआ हवाएं 22 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं। सुबह 10 बजे ही तीखी धूप हुई। दोपहर में आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही। दोपहर एक से दो बजे के बीच तल्ख धूप का अहसास हुआ। शाम पांच बजे के बाद भी लोग उमस से बेहाल नजर आए। शुक्रवार की भोर में तेज हवा संग बारिश होने के चलते मौसम में बदलाव हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतन तापमान 28 डिग्री रहा। दो दिन पहले तापमान 34 डिग्री था।
विज्ञापन


इनसेट:
एक नजर बढ़ते तापमान पर:
31 मई - 38 - 28
30 मई - 36 - 27
29 मई - 34 - 26
28 मई - 39 - 26
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed