{"_id":"65c7daf9360be4384507ca24","slug":"mercury-dropped-five-degrees-in-two-days-melting-increased-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-108680-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: दो दिनों में पांच डिग्री लुढ़का पारा, गलन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: दो दिनों में पांच डिग्री लुढ़का पारा, गलन बढ़ी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। धूप निकलने के बाद भी पछुआ हवाओं से लोग परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार की रात फरवरी में अब तक सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। पांच दिनों से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण निरंतर न्यूनतम तापमान में कमी आ रहा है। जिसके कारण गलन में वृद्धि हुई है।
शनिवार को धूप खिली, हर कोई धूप का आंनद लिया। शाम होते ही सर्द हवाएं चलने लगी, गलन में और वृद्धि हुई। ठंड से बचाव के लिए लोग अलावा के पास बैठ गये, लेकिन राहत मिलता नहीं दिखा। बाजारु काम निपटाकर लोग जल्द ही घर पहुंच गए। आठ बजे के बाद विभिन्न मार्गाें पर सन्नाटा पसर गया। जिला चिकित्सालय में 513 मरीजों की ओपीडी रही। जिन्हे जांच पड़ताल कर दवाई उपलब्ध कराई, बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने की सलाह दी गई। क्योंकि जरासी लापरवाही बरतने पर लोग तत्काल बीमार पड़ रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि निरंतर तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। जिसके कारण ठंड बढ़ी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में हवाओं की दिशा पुरूआ होने से तापमान बढ़ेगा।
इनसेट:
निरंतर गिर रहा पारा:
तिथि - अधिकतम - न्यूनतम
10 फरवरी - 23.1 - 6.8
9 फरवरी - 23 - 7.7
8 फरवरी - 20 - 11.7
7 फरवरी - 21.3 - 11.8
6 फरवरी - 21.9 - 15