फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Merchants are the backbone of the economy, providing facilities

Bhadohi News: व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, मिले सहूलियत

Mon, 31 Mar 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Merchants are the backbone of the economy, providing facilities
ज्ञानपुर। व्यापारी वर्ग किसी भी अर्थव्यवस्था का रीढ़ होता है। इसलिए उसे सहूलियत मिलना सबसे जरूरी है। जीएसटी जमा करने वाले व्यापारियों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन

यह बातें नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष व ज्ञानपुर चेयरमैन डॉ. घनश्याम दास गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि जीएसटी सरलीकरण बहुत जरूरी है। जिससे व्यापारियों को इसका लाभ मिल सका। व्यापारी रंजीत गुप्ता ने कहा कि आनलाइन बाजार व्यापारियों पर कुठाराघात कर रहा है।
विज्ञापन

इसको लेकर सरकार को पॉलिसी तैयार करनी होगी। नगरों में तमाम प्रदर्शनी लगाए जाते हैं। जिसमें बाहरी दुकानदार तीज त्याेहारों पर आकर सामान बेचते हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों की क्षति होती है। व्यापारी मनीष श्रीवास्तव पीएम सूर्य योजना का लाभ व्यापारियों को दिए जाने की वकालत की। बताया कि इसकी सबसे अधिक व्यापारियों को ही है। व्यापारी वर्ग इसका उपयोग कर देश की आर्थिकी सुधारने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह आनंद सोनी स्वर्ण आभूषणों पर सरकारी टैक्स कम करने की मांग की। बताया कि सोने और चांदी की बेतहाशा बढ़ते दामों के कारण इन दिनों सर्राफा व्यापार चौपट हो गया है। ग्राहकों आना ही बंद हो गए हैं। व्यापारी आलोक रावत ने लालानगर टोल प्लाजा को जिले के व्यापारियों के लिए निशुल्क किए जाने की मांग की। बताया कि व्यापारियों को अक्सर अपने कामों के सिलसिले में जाना होता है। टोल उनके लिए भारी पड़ता है। इसी तरह मुकेश सेठ, रामबहादुर, पवन श्रीवास्तव और सोहित रावत ने नगरीय समस्याओं के बारे में कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed