फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Members of NITI Aayog will come to know the condition of the health system

Bhadohi News: स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जानने आएंगे नीति आयोग के सदस्य

Tue, 31 Jan 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Members of NITI Aayog will come to know the condition of the health system
ज्ञानपुर। मिशन कायाकल्प में 35वां रैंक प्राप्त करने वाले महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय की स्वास्थ व्यवस्था का हाल जानने के लिए मंगलवार को नीति आयोग के सदस्य जिले में होंगे। वे जिला चिकित्सालय में स्वास्थ सेवाओं की समीक्षा करने के साथ ही कायाकल्प के तहत हुए कार्यों की जानकारी लेंगे। इसके अलावा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी करेंगे। जिला अस्पताल के सभी स्वास्थकर्मियों की मंगलवार की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को दिन भर जिला चिकित्सालय में नीति आयोग के सदस्य के आने को लेकर तैयारियां चलती रही। चिकित्सालय के बड़े बाबू अभिलेखों दुरुस्त करने में लगे रहे। इसके अलावा साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा था। बीते दिनों मिशन कायाकल्प की जारी रैकिंग में जिला अस्पताल को पूरे प्रदेश में 35 रैंक प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन

कायाकल्प के तहत चिकित्सालय में डेटिंग-पेटिंग के साथ ही साफ-सफाई व अन्य बिंदुओं पर काम किया गया। मंगलवार को जिला चिकित्सालय पहुंचने के बाद नीति आयोग के सदस्य विभिन्न बिंदुओं समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। जिससे आने वाले समय में कायाकल्प में जिला अस्पताल की रैकिंग में सुधार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राजेद्र कुमार ने बताया कि नीति आयोग के सदस्य मंगलवार को चिकित्सालय आएंगे, जिसके कारण सभी स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। वहीं चिकित्सालय में भी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed