फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Members including District Panchayat President took oath of office

जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सदस्यों ने पद की शपथ

Mon, 12 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Members including District Panchayat President took oath of office
जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने सोमवार को अपने पद व गोपनियता की शपथ ली। इस दौरान काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अनिरुद्ध त्रिपाठी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शपथ लेने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सीमा देवी, अवधेश कुमार, निशा, नीरा देवी, सुनीता देवी, ज्योति, आशीष सिंह, चंद्रभूषण त्रिपाठी, फूलचंद्र, मुनेश्वर प्रसाद, विषुन लाल, मनोज यादव, अंजनी शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद पाल, शालिनी सरोज, छाया मिश्रा, धनराज, रामजियावन, श्याम कुमारी, आरती देवी, जगदीश यादव, सूबेदार यादव, लक्ष्मी देवी, उषा देवी को उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। हालांकि इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष समेत कुल 24 सदस्यों ने ही शपथ ग्रहण किया। दरअसल जिले के वार्ड नंबर 24 से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अमित कुमार सिंह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। हालांकि अमित सिंह प्रिंस के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचने की चर्चा दबी जुबान में लोग करते रहे। इस मौके पर शपथ ग्रहण समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के काशी प्रांत के मंत्री आशीष सिंह बघेल मुख्य रूप से मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह का संचालन जहां नागेंद्र सिंह ने किया । वहीं कुछ देर के लिए सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने भी किया।
विज्ञापन

केएनपीजी कॉलेज के सभागार में बने मंच पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे ही अपनी शपथ लेने के बाद सदस्यों को शपथ दिलवाकर खाली हुए तो उनको बधाई देने वालों का ताता लग गया। दरअसल इस दौरान मंच पर इतनी भीड़ हो गई की मंच की दूसरी तरफ खड़े अनिरुद्ध त्रिपाठी को बुके व बधाई देने के लिए कई लोगों को लगभग 10 से 15 मिनट तक लाईन में खड़ा होना पड़ा। इस दौरान अनिरुद्ध को बधाई देने वालों में अनिरुद्ध के बड़े भाई व भदोही से भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर, नगर पंचायत ज्ञानपुर के चेयरमैन हीरालाल मौर्य, नगर पंचायत भदोही के चेयरमैन अशोक जायसवाल, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रहलाद दास गुप्ता औराई के ब्लॉक प्रमुख विकास मिश्रा, अभोली विकास खंड की ब्लॉक प्रमुख प्रियंका सिंह, भदोही ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह चिंटू सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed