फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Meeting of the State Executive

Bhadohi News: प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर की बैठक

Tue, 03 Sep 2024 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Meeting of the State Executive
बलिया। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक मंगलवार को नगर के जापलिनगंज स्थित जिलाध्यक्ष के आवास पर हुई। जिसमें आठ व नौ सितंबर को आगरा में होने वाले प्रदेश पदाधिकारियों के चुनाव पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष टुनटुन सरार्फ ने कहा कि व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव आगरा स्थित उग्रसेन भवन में होगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री सहित 60 प्रांतीय पदाधिकारियों का निर्वाचन किया जाएगा। जिसमें जनपद से करीब 25 व्यापारियों को मतदान करेंगे। कहा कि चुनाव में 75 जनपदों से करीब पांच हजार व्यापारी मतदान करेंगे। सभी व्यापारी आगरा में सहभागिता करेंगे। चुनाव में कई वर्तमान विधायक, एमएलसी, व पूर्व सांसद विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर व जिला युवा के पदाधिकारियों का चयन भी प्रदेश चुनाव से पहले करा लिया जाए। बैठक में टुनटुन सर्राफ, आनंद सिंह, राजेश गुप्ता, अभिषेक सोनी, बलराम सिंह, रामदयाल, संजीव वर्मा, विशाल पांडेय ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed