फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Medicine Garden will become big Shiv Dham, Parijat plants will be distributed among the seekers

औषधि गार्डेन बनेगा बड़े शिव धाम,साधकों में पारिजात के पौधे वितरित

Tue, 19 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Medicine Garden will become big Shiv Dham, Parijat plants will be distributed among the seekers
गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर योग कक्षा में साधकों को औषधीय पौधे देते योगाचार्य संदेश योगी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/गोपीगंज। पतंजलि योग समिति ने मंगलवार को सुबह बाबा बड़े शिव धाम परिसर स्थित योग कक्षा में योग और जड़ीबूटी का महत्व समझाकर साधकों में पौराणिक पारिजात पौधे का वितरण भी किया। योगाचार्य संदेश योगी ने बताया कि जड़ी बूटी पौधों का वितरण औषधीय पौधरोपण अभियान के तहत कराया जा रहा है। बड़े शिव धाम परिसर में लगभग आठ हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। आने वाले समय में बड़े शिव धाम औषधि गार्डेन के रुप में पहचाना जाएगा। धरती की हरियाली से प्रकृति का संतुलन बनता है तो वायु प्रदूषण को शुद्ध रखने में पौधे विशेष भूमिका निभाते हैं। कहा कि सौ वर्ष पहले जब एलोपैथ नहीं था तो पूरी दुनिया इन्हीं जड़ी-बूटियों पर निर्भर थी। इतिहास फिर से अपने आप को दोहराने की ओर बढ़ रहा है। अमेरिका जैसा विकसित देश आज पूरे विश्व में सबसे ज्यादा हर्बल जड़ी बूटी वाले पौधे, वनस्पतियों का उपयोग करता है। 15 अगस्त के बाद विशाल योग शिविर बड़े शिव धाम परिसर में लगाकर युवाओं और महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लादास गुप्ता ने योग को जीवन में अपनाने, औषधीय पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर योग शिक्षक सच्चिदानंद अग्रहरी, त्रिलोकीनाथ सेठ, मुकुंद सराफ, जितेंद्र सिंह, ज्वाला प्रसाद विश्वकर्मा, दीपक शर्मा, केशव, डॉ.पीएल बिंद, अंबिका अग्रहरी आदि रहे। गोपीगंज। सावन माह के प्रथम सोमवार को देर शाम देवाधिदेव महादेव बड़े शिव का भव्य शृंगार भक्तों ने हरियाली के रूप में किया। प्रथम सोमवार होने से भक्त देर रात तक पूजन-अर्चन के लिए उपस्थित रहे। पंच द्रव्य, सुगंधित पुष्पों से हुए हरियाली शृंगार के बाद अलौकिक स्वरूप का दर्शन-पूजन कर जयकारा लगाया गया। नगर प्रह्लाददास गुप्त ने विधि विधान पूर्वक पूजन-अर्चन, स्तुति गान के बाद प्रसाद वितरित कराया। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष आशाराम गुप्ता, शोभनाथ गुप्ता, रामकृष्ण खट्टू, शिवशंकर गुप्ता, भिखारीलाल अग्रवाल, गुड्डू अग्रवाल, अनिल दुबे, टुनटुन अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed